कुछ और भी search करें

Showing posts with label कटौती. Show all posts
Showing posts with label कटौती. Show all posts

Saturday, October 25, 2008

अमेरिका में भी सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया

इस कथित विश्वव्यापी मंदी के दौर में, ऐसा नहीं है कि सिर्फ हमारे भारत में ही नौकरियाँ खत्म की जा रही हैं। जानी माने वाहन निर्माता Chrysler ने अपने वेतनभोगी कर्मचारियों की तादाद में 25 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है तथा एक परिपत्र जारी कर खर्चों में कटौती का भी संदेश दिया है।

इसके अलावा समाचार पत्र Star-Ledger ने तो अपने कर्मचारियों की संख्या को लगभग  आधा कर दिया है।

Chrysler LLC says it will cut 25 percent of its salaried work force starting next month.
The company says the cuts are in addition to those previously announced and will be done through involuntary layoffs and voluntary retirements and buyouts.

The company said in a statement ... that employees also were told to cut discretionary and overhead expenses and reduce capital expenditures ...

The Star-Ledger of Newark, N.J., will reduce its newsroom staff by nearly half through voluntary buyouts as New Jersey's largest newspaper seeks to return to profitability.

Saturday, August 16, 2008

गरमी से ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब, अमेरिकी शहर में अँधेरा

सीएटल शहर में गरमी का प्रकोप बढ़ जाने से ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब हो रहे हैं और नागरिकों से बिज़ली का कम-से-कम उपयोग करने की अपील की जा रही है। ... ट्रांसफ़ॉर्मरों को ख़राब होने से बचाने के लिए बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है। ... अफसरों को चिंता सता रही है कि मांग बढ़ने पर आपूर्ति बंद करनी न पड़े। ...

मूल समाचार

Seattle City Light has repaired two banks of transformers that failed during Friday afternoon's heat wave, but is still asking customers in the downtown core to cut power usage until 5 p.m. while the transformers cool down.


officials were worried they won't have enough power to go around and there could be a massive blackout.

Read more

Sunday, July 27, 2008

पेमंट और बोनस पर खतरा

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में धीमी रफ्तार की वजह से Wall Street पर पेमंट और बोनस में गिरावट के संकेत हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि, यहां बड़ी कंपनियां, तनख्वाह औरबोनस लाभ में इस साल 18 अरब डॉलर की कटौती कर सकती हैं। विश्लेषकों का कहना है कि पेमंट और बेनिफिट्स में 18 अरब डॉलर से ज़्यादा की कटौती साल भर के लिए है। पेरोल में भी कटौती जारी है। लेकिन इसका पूरा असर साल के अंत तक ही पता चलेगा, कंपनियां कर्मचारियों के बोनस में 10 अरब डॉलर या उससे ज़्यादा की कमी करेंगी। बोनस में यह कमी 2001 के बाद से सबसे ज़्यादा होगी।

पेमंट में कमी का असर स्थानीय और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। पेमंट में कटौती का मतलब कर योग्य आय में 10 अरब डॉलर की कमी। इस कटौती की वजह से अपार्टमंट, फर्नीचर, कार, कपड़ों और सेवाओं में कई अरब डॉलर कम खर्च होंगे। गौरतलब है कि कई बैंकरों और ट्रेडर्स के लिए बोनस उनकी आय का तीन-चौथाई तक होता है। लेकिन वॉल स्ट्रीट की लाइफस्टाइल में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है।

न्यू यॉर्क की सातवीं सबसे बड़ी फाइनैंशल कंपनी बर्न स्टर्न्स मार्च में लगभग असफल हो गई थी, जब उसे जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी ने खरीद लिया था। यह साफ हो चुका है कि जिन कर्मचारियों की नौकरियां इस दौरान बच गई हैं, इस साल उनकी आमदनी पिछले साल की तुलना में कम रहेगी। सात बड़ी फाइनैंशल कंपनियों में से छह का कंपनसेशन साल की पहली छमाही में 9।5 अरब डॉलर तक कम हो गया हैं। इन कंपनियों में जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टैनली, मेरिल लिंच और लीमैन ब्रदर्स शामिल हैं।