कुछ और भी search करें

Showing posts with label बाढ़. Show all posts
Showing posts with label बाढ़. Show all posts

Sunday, September 28, 2008

अमेरिका में पेयजल का संकट! बर्बादी नहीं करने की सलाह!!

अमेरिका के मध्य-पश्चिम भाग में आई बाढ़ में घर बह गए … बाँधों में पानी की स्थिति खतरनाक बनी हुई है ...
 
आयोवा प्रांत में मुख्य नदी का जल स्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर … कई इलाकों में पेयजल का संकट है… प्रशासन ने लोगों से पेयजल की बर्बादी नहीं करने की सलाह दी … 

…धाराओं को रोकने के अभियान में सेना के भी जवान शामिल हो गए हैं …  

डेल्टन झील पर बने विस्कोसिन के डेल क्रीक बाँध में पानी ऊपर तक बढ़ रहा… अमेरिका में बाढ़ के चलते फसलों को तगड़ा नुकसान पहुंचा … 

अरे भई, ये सभी खबरें अमेरिका की हैं! हमारे देश भारत की नहीं!
अब जरा नीचे दी गयी चंद तस्वीरें भी देख ही लीजिये, जो अमेरिका की ही हैं


Sunday, August 31, 2008

वहाँ भी, तूफ़ान ने किया तबाह

बेशक हमारे देश में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुया हो, लेकिन यह स्थिति तो पूरे विश्व में है। समुद्री तूफ़ान गुस्ताव के अमरीकी शहर न्यू ओरलिंस पहुँचने की आशंका को देखते हुए वहाँ के लोग बड़ी संख्या में इलाक़ा छोड़ कर जा रहे हैं। न्यू ओरलिंस के मेयर रे नेगिन ने लोगों को शहर खाली करने का आदेश दिया है। उन्होंने इसी सदी का तूफ़ान बताया है। गुस्ताव ने कैरिबियाई द्वीपों में ज़बरदस्त तबाही मचाई है। स्तर-4 का ये तूफ़ान कैरिबियाई क्षेत्र में अब तक 80 लोगों की जान ले चुका है। क्यूबा में इसके असर के कारण लगभग ढाई सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चल रही हैं।

गुस्ताव के रास्ते में पड़ने वाले इलाक़ों से लगभग ढाई लाख लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों में पहुँचाया गया है। ये तूफ़ान जहाँ-जहाँ से गुज़र रहा है वहाँ तेज़ हवाओं के साथ बड़ी मात्रा में पानी भर रहा है। गुस्ताव के साथ आई भारी बारिश के कारण पिनार-डेल-रियो प्रांत के तटीय इलाक़ों में बाढ़ आ गई है। साथ ही लगे हवाना प्रांत में भी कुछ इलाक़ों में पानी भर गया है।

तीन साल पहले कैटरिना तूफ़ान ने न्यू ऑरलियन्स को तबाह कर दिया था। कैटरीना तूफ़ान ने 2005 में 1800 लोगों की जान ले ली थी और अरबों डॉलर का नुकसान किया था।

Saturday, August 23, 2008

सीवरेज का पानी बाढ़ के साथ सडकों पर

उष्णकटिबंधीय तूफान 'फे' के चलते फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों में सीवरेज (मानव-मल अपशिष्ट) की 'नदियाँ' बहने की चेतावनी दी गयी है।

Merritt द्वीप में सड़कों पर सेप्टिक टैंकों के उफनने से गंदगी बह रही है ...

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने को कहा है की बच्चे सीवरेज वाले बाढ़ के पानी में ना जाएँ ...

मूल समाचार

Flood victims of Tropical Storm Fay were warned about rivers of raw sewage possibly flowing through some Florida neighborhoods.

Septic tanks flowed over in a subdivision in Merritt Island and leaked into streets near the Colony Park subdivision.

Officials warned that within the sewage water is harmful bacteria and viruses that pose threats. "Please make sure children (stay out) because there could be downed powered lines (and) there is sewage."

Read more