कुछ और भी search करें

Showing posts with label आग. Show all posts
Showing posts with label आग. Show all posts

Friday, June 12, 2009

शॉर्ट सर्किट से टायर की दुकान में लगी आग फैली, 44 बच्चे जल मरे

पिछले दिनों उत्तरी मैक्सिको के एक बाल देखभाल केंद्र में आग लगने से कम से कम 44 बच्चों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की खबर है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह आग सोनोरा राज्य में हरमोसिलो शहर के एक केंद्र में लगी। यहां यहां बच्चों को दिन में देखभाल के लिए रखा जाता है। वॉयस ऑफ अमेरिका की खबर के अनुसार 44 बच्चों की मृत्यु हो गई तथा कई बच्चों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई हालत गंभीर है। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ सकती है। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आग लगने के कारणों में शॉर्ट सर्किट की संभावना बतायी जा रही है।

लेकिन मैक्सिको की मीडिया रिपोर्टो के अनुसार बाल देखभाल केंद्र के बगल में एक टायर की दूकान में आग लगी थी जो फैलकर इस बाल केंद्र तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस केन्द्र में किसी तरह के फायर अलार्म या अन्य आग बुझाने के प्रबंध नहीं किए गये थे। इकलौता दरवाजा बंद था और उसकी चाबी ही नहीं मिली आग बुझाने के लिए अगि्नशमन कर्मचारियों को इमारत में छेद करने पडे। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन जल चुकी इमारत के अंदर तक जाकर छानबीन करने में घंटों लग सकते हैं।

जिस समय आग लगी, उस वक्त इस सरकारी केंद्र में कम से कम 176 बच्चो थे। बच्चों की उम्र छह महीने से लेकर पांच साल तक बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ बच्चों को केंद्र से निकाला नहीं जा सका।



In Mexico, the death toll of children in a day care center fire rises to 44. The incident of fire took place at the ABC day care centre in Hermosillo. It is reported that another child died on Monday shortly before she was to board a flight to California for treatment.

It is being held that the fire may have been started by a short circuit in a car and tire warehouse next to the day care centre. The witnesses report that no fire alarm or sprinkler system went off and the only exit door to the day care was locked and nobody could find the key.

Tuesday, November 18, 2008

ये हिन्दुस्तान नहीं है

अब तो मंदी के चलते इतनी खबरें आ रही हैं कि उनकी एक एक पोस्ट बनाना औचित्यहीन हो चला है इसलिए आज सब एक ही जगह पर:
  • अमेरिका में पिछले सप्ताह बेरोजगारों की सूची में 32 हजार नए लोगों के नाम शामिल हुए हैं जो एक सप्ताह में पिछले 25 वर्षो में सर्वाधिक है। अमेरिकी श्रम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए अप्रत्याशित रूप से 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। वर्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 के हमले वाले सप्ताह के बाद का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में बेरोजगारी का लाभ पाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 516000 पहुंच गई है।
  • ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रक्षा व्यय में बडे पैमाने पर कटौती किये जाने का आदेश जारी किया है! फाइनेंशियल टाइम्स की आज प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि वास्तविक जरूरतों को छोडकर किसी भी बडे रक्षा खर्च को मंजूरी नहीं दी जाये।
  • अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर हजारों घर खाक हो चुके हैं। इस दावानाल ने गुरूवार से अब तक 20 हजार एकड वन भूमि को जलाकर खाक कर दिया है। यहां से करीब 50 हजार लोग पलायन कर गए हैं।
  • ब्रिटिश टेलीकाम ने मार्च 2009 तक 10000 नौकरियों की कटौती करने की घोषणा की है। इससे कंपनी के भारतीय परिचालन में नौकरियों में कटौती होने की आशंका है। विश्व भर में बीटी के 160000 कर्मचारी हैं।
  • अमरीका सिटी ग्रुप इंक ने बढते घाटे और प्रबंधन की आलोचना से निपटने के लिए दुनिया भर में अपने कुल कर्मचारियों के 10 प्रतिशत हिस्से लगभग 35 हजार लोगों को हटाने का फैसला किया है। ये छंटनी पहले हटाए गए 23 हजार कर्मचारियों के अतिरिक्त होगी। प्राप्त आंकडों के अनुसार 30 सितंबर को बैंक के दुनिया भर में तीन लाख 52 कर्मचारी थे।
  • विश्व की सबसे बडी म्यूचुअल फंड कंपनी फिडेलटी इन्वेस्टमेंट ने छटनी के पहले दौर में 1300 कर्मचारियों की छुट्टी करने के बाद दूसरे दौर में 1700 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। इस प्रकार कंपनी खर्च में कटौती के लिये सात प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती करने की योजना को पूरा करेगी।
  • इटली में रेलवे और सार्वजनिक ट्रांजिट कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बहरहाल, अलइतालिया के कुछ कर्मचारियों के सोमवार अचानक हड़ताल पर चले जाने के कारण राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनियों को अपनी दर्जनों उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

Sunday, July 6, 2008

२००० वर्ग किलोमीटर से अधिक की जमीन झुलसी, दो सप्ताह से लगी आग में













पिछले
दो सप्ताहों से
कैलीफोर्निया में लगी आग, अब तक २००० वर्ग किलोमीटर से अधिक भूमि को प्रभावित कर चुकी है और कम से कम 69 घरों को नष्ट हो चुके हैं। एक अग्नि समान कर्मचारी की दिल के दौरे की मृत्यु हो गई जब वह आग रोकने के लिए नालियां खोद रहा था।

शनिवार को दिए गए आदेशों के तहत अनिवार्य रूप से 2600 से अधिक घरों को खाली कराने और 1400 अन्य निवासियों को चेतावनी दी जा रही है की वे एकाएक आग के कारण पलायन करने को तैयार रहें।

समाचार और भी ...
आग का एक वीडियो (:४० मिनट) Video of flames (2:40 Minutes)


Fires have burned more than 800 square miles of land and destroyed at least 69 homes throughout California in the past two weeks. One firefighter died of a heart attack while digging fire lines.

Over 2,600 homes were under mandatory evacuation orders Saturday and residents of 1,400 others were warned to be ready to flee if the flames gathered speed.

Read more ...