कुछ और भी search करें

Saturday, October 9, 2010

अमेरिका में खटमलों का आतंक

अमेरिका में इस वर्ष गर्मी के मौसम में खटमलों ने आतंक मचा रखा है इसकी वजह से नाइकी और ब्लूमिंगडेल्स को अपने स्टोर तक बंद करने पड़े। आलम यह है कि पॉश वाल्दोर्फ एस्टोरिया होटल में खटमलों से मेहमानों की भी नाक में दम हो गया है। होटल के प्रबंधन ने हालांकि मेहमानों के कमरे में खटमल होने से इंकार किया है।

फ्लोरिडा की एक महिला ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि खटमलों ने उन्हें इतनी बुरी तरह काटा कि उन्हें 330 अमेरिकी डॉलर वाले कमरे से 700 अमेरिकी डॉलर वाले लक्जरी कमरे में भेजा गया। महिला ने कहा कि खटमलों के हमले से उन्हें चकत्ते हो गए और उन्हें एक हफ्ते तक दवाइयां खानी पड़ी।

विक्टोरियाज सीक्रेट्स और एबेरकोम्बी एंड फिच की इमारतों सहित शहर के घरों, अपार्टमेंट और कार्यालयों में खटमलों की मौजूदगी है। सर्वेक्षणों के मुताबिक, अमेरिका के कई शहरों में खटमलों की संख्या इन दिनों काफी बढ़ गर्इ है लेकिन न्यूयॉर्क खटमलों से सबसे ज्यादा परेशान है।

एंपायर स्टेट बिल्डिंग के बेसमेंट में भी ये खटमल घुस गए हैं।

खबर पढ़िए यहाँ पर

Monday, August 23, 2010

अमेरिका में हर महीने औसतन करीब 15 बैंक दिवालिया हो रहे

भारत में तो यदा-कदा किसी बैंक के डूबने की खबर मिलती है लेकिन अमेरिका में हर महीने औसतन करीब 15 बैंक दिवालिया हो रहे हैं जिनमें छोटे और मध्यम बैंकों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस साल, 2010 में अभी तक 118 अमेरिकी बैंक दिवालिया हो चुके हैं। अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी के चलते बैंकों का भुगतान न हो पाने की वजह से ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। पिछले शुक्रवार को ही अमेरिकी अधिकारियों ने 8 बैंकों को बंद करने का आदेश दिया जिससे अगस्त में विफल होने वाले बैंकों की कुल तादाद 10 पहुंच गई।

फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफडीआईसी) के मुताबिक, इन 8 बैंकों के बंद होने से उस पर 47.35 करोड़ डॉलर का बोझ पड़ेगा। जुलाई में 22 अमेरिकी बैंक तो इस साल अप्रैल में सर्वाधिक 23 अमेरिकी बैंक दिवालिया हुए। पिछले साल 140 अमेरिकी बैंकों को कारोबार समेटना पड़ा था।

एक बाजार विश्लेषक जिन मिएका ने मंदी के दौर को देखते हुए आगामी सितंबर में एक और झटके की भविष्यवाणी की है। उनकी यह भविष्यवाणी तकनीकी रूझानों पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में जून में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में दिवालियापन के लिए आवेदनों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़कर 15.7 लाख तक पहुंच गई। दिवालिया होने वाली कंपनियों की संख्या 8 प्रतिशत बढ़कर 59,608 पर पहुंच गई।

अमेरिकी अदालतों के प्रशासनिक कार्यालय में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून, 2010 को समाप्त वर्ष में केंद्रीय अदालतों में दीवालिया घोषित करने हेतु कुल 15,72,597 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2009 में यह संख्या 13,06,315 थी। ऐसा तब हो रहा है जब इस साल कई बड़ी कंपनियों ने बेहतर वित्तीय निष्पादन दर्ज किए हैं। जून में समाप्त हुए वर्ष में बैंकरप्सी के लिए किए गए आवेदन 2006 के बाद से सबसे अधिक हैं। 2006 में यह संख्या 14.80 लाख थी।

Friday, April 2, 2010

पैसों की खातिर बहन का बलात्कार करवाया!!

आज आपको बताते हैं अमेरिका एक मासूम की दास्ता, जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सात साल की इस बच्ची को उसकी ही 15 साल की सौतेली बहन ने पैसे के खातिर दरिंदों के हाथ बेंच दिया। इन दरिंदों ने सात लोगों के साथ मिलकर न सिर्फ इसके इज्जत को तार-तार किया, बल्कि उसके आत्मविश्वास को भी रौंद डाला। आज वह अपनी किस्मत पर रो रही है और उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।

यह घटना है अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य की राजधानी ट्रेनटॉन की। यहां की एक किशोरी ने अपनी मासूम बहन को पैसे के खातिर दरिंदों के सामने परोस दिया। इसने अपने घर के पास स्थित एक फ्लैट में अपने सामने इसका बलात्कार करवाया और बदले में सभी सात लोगों से पैसे वसूले। इसके बाद उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को कहेगी तो वह उसे जान से मार देगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। ट्रेनटॉन पुलिस कैप्टन जोसेफ जुनिअक ने इसके बारे में कहा कि यह बहुत शर्मनाक घटना है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पर यौन उत्पीड़न करवाने और वेश्यावृत्ति और अन्य अपराधों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।

मूल समाचार में कहा गया है कि
A teenager has been arrested in Trenton, New Jersey after allegedly selling her seven-year-old sister to men for sex at a party. The child was allegedly gang raped as her 15-year-old sister watched and collected money for the horrible acts of violence.

The horrific tale that took place last Sunday has shocked Trenton, New Jersey.
Police had been alerted that the two girls had possibly run away by their parents and had begun to search for them

पूरा समाचार पढ़ें

Friday, March 5, 2010

दुश्मनों की गोलियों का निशाना बनने की बजाय अपने साथी सैनिकों की हवस का शिकार हो रही हैं महिला सैनिक

अफगानिस्तान और इराक में तैनात अमेरिकी महिला सैनिक अपने पुरुष साथियों की हवस का शिकार हो रही हैं। वह शाम को सात बजे के बाद खेमे के बाहर न तो पानी लेने जाती हैं और न ही बाथरूम। उन्हें डर सताता है कि कहीं अपने ही किसी साथी के हाथों उनका दुष्कर्म न हो जाए।

इराक में अमेरिकी प्रतिनिधि जेन हरमन के मुताबिक 'महिला सैनिक दुश्मनों की गोलियों का निशाना बनने की बजाय अपने साथी सैनिकों की हवस का शिकार हो रही हैं।'

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक '2008 में इराक और अफगानिस्तान में तैनात तीन हजार महिला सैनिकों को यौन प्रताड़ना झेलनी पड़ी। 2007 की अपेक्षा यह आंकड़ा 9 फीसदी ज्यादा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला सैनिकों के दुष्कर्म के 80 से 90 फीसदी मामलों की कोई शिकायत दर्ज नहीं होती।'

गवर्नमेंट अकाउंटेबिलिटी आफिस की मानें तो ज्यादातर महिला सैनिक इसलिए खामोश रह जाती हैं क्योंकि उन्हें कोई भी कार्रवाई न होने का विश्वास होता है। शिकायत करने के चलते उन्हें खुद के प्रताड़ित होने और सच्चाई के अफवाह बन जाने का डर होता है। दुष्कर्म की शिकार महिला सैनिक इस बात से भी भयभीत रहती हैं कि उन्हें सेना से निकाल दिया जाएगा।

सांसद और आ‌र्म्ड सर्विस कमेटी की सदस्य लारेटा सांचेज ने कहा, 'युद्ध में तैनात कमांडिंग अधिकारी भी सेना में दुष्कर्म के मामलों को बहुत गंभीरता से नहीं लेते।'

Tuesday, July 7, 2009

अमेरिका में परिवार की अवधारणा बहाल करने पर जोर

बिखरते परिवार की चिंता सिफ हमारे भारत में ही नहीं है बल्कि अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल भी चिंतित हैं। उनका मानना है कि अमेरिकावासियों को परिवार की अवधारणा को बहाल करने की जरूरत है । उनकी राय में बच्चे के विकास के लिये यह जरूरी है। बुश प्रशासन में विदेश मंत्री रहे पावेल ने कहा मैं यह नहीं कहूंगा कि अकेला पिता अथवा माता बच्चे को नहीं पाल सकते लेकिन यह रूझान उचित नहीं है खासकर निम्न सामाजिक आर्थिक स्तर पर। दो लोगों के एक साथ आने तथा एक पारिवारिक इकाई की जरूरत है। उस पारिवारिक इकाई में आप बच्चे को बेहतर पाल सकते है।

अवकाश प्राप्त जनरल ने अपने पलने बढने को याद करते हुए कहा कि मुझसे लोग पूछते हैं कि आप यहां तक कैसे पहुंचे । आप प्रतिभावान छात्र नहीं थे । कैसे आपने किया । पावेल ने कहा मेरे पास एक परिवार था । मेरे परिवार में माता पिता चाचा चाची और चेचेरे भाई बहन थे। हम सब साथ खेलते थे । आप बीच में पढ़ाई नहीं छोड़ सकते थे । आप अपने माता पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की सोच तक नहीं सकते थे। पावेल ने कहा कि अमेरिका को इसमें (व्यवस्था) वापस आने की जरूरत है । जब परिवार कष्ट में होता है तो अन्य सामने आते हैं।

बच्चे के लिये माता पिता की मौजूदगी की जरूरत बताते हुए पावेल ने कहा विश्वास है कि उनके अपने माता हों लेकिन ऐसा नहीं भी हो सकता है। लिहाजा जब ऐसी स्थिति नहीं है तो हम केवल यह नहीं कह सकते कि बहुत बुरा है । हमें विकल्प देखना होगा। हमें सरोगेट चाहिये हमें वे लोग चाहिये जो आगे आयें और बच्चे को अपनी मौजूदगी का ऐहसास करायें ।

अमेरिका: बेरोजगारी दर 27 साल में सर्वाधिक

अमेरिका में वैश्विक मंदी की वजह से जून में 4,67,000 लोगों की नौकरियों से छंटनी हुई है और बेरोजगारी दर 1983 के बाद अब तक सबसे ऊंची 9.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अमेरिकी सरकार के श्रम विभाग ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। जून में यह छंटनी वॉल स्ट्रीट के अर्थशास्त्रियों के अनुमानित 3,63,000 से करीब एक लाख अधिक और पिछले चार महीनों में सबसे ज्यादा है। हालांकि श्रम विभाग का यह भी कहना है कि ऐसे लोगों की संख्या इस सप्ताह घट गई जो नौकरी चली जाने के बाद मिलने वाले लाभ का दावा करते हैं। यह अनुमान के अनुरुप ही है।

श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल और मई में पहले से अनुमानित संख्या से 8,000 कम छंटनी हुई। मई में तीन लाख 22 हजार लोगों की नौकरियां चली गईं जो अनुमान से कम है जबकि अप्रैल में पांच लाख 19 हजार लोगों की छंटनी हुई जो अनुमान से ज्यादा है। जेवीबी फाइनेंशियल ग्रुप के प्रमुख अर्थशास्त्री विलियम सुल्लिवन ने कहा है कि ऐसा लगता है कि अर्थव्यवस्था में अब भी मजबूती नहीं आई है। इतना जरुर है जनवरी में जितने लोगों की नौकरियां चली गई जून में उसमें कमी आई है। जनवरी में सात लाख 41 लोगों की छंटनी हुई थी। तब से छंटनी लगातार कम होती गई लेकिन जून महीने में छंटनी मई से कहीं ज्यादा है। मई में छंटनी की दर 9.4 थी जो बढ़कर जून में 9.5 हो गई। यह 1983 के बाद सबसे ऊंची दर है। विश्लेषकों के अनुसार यह 9.6 प्रतिशत तक जा सकती है।

हालांकि छंटनी हर क्षेत्र में हुई है लेकिन सेवा क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। सेवा क्षेत्र में मई में 1.07 लाख लोगों की छंटनी हुई थी जबकि जून में यह संख्या बढ़कर 2.44 लाख हो गई पेशेवर और कारोबार सेवा में 1.18 लाख, सरकारी सेवा में 52,000, विनिर्माण में क्षेत्र में 1.36 लाख लोग बेरोजगार हो गए। एक अलग रिपोर्ट के अनुसार राज्य बेरोजगारी बीमा के प्रारम्भिक दावे 27 जून को समाप्त सप्ताह में 6.14 लाख रह गए जबकि उसके पिछले सप्ताह में यह 6.30 लाख थे।

Friday, June 12, 2009

शॉर्ट सर्किट से टायर की दुकान में लगी आग फैली, 44 बच्चे जल मरे

पिछले दिनों उत्तरी मैक्सिको के एक बाल देखभाल केंद्र में आग लगने से कम से कम 44 बच्चों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की खबर है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह आग सोनोरा राज्य में हरमोसिलो शहर के एक केंद्र में लगी। यहां यहां बच्चों को दिन में देखभाल के लिए रखा जाता है। वॉयस ऑफ अमेरिका की खबर के अनुसार 44 बच्चों की मृत्यु हो गई तथा कई बच्चों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई हालत गंभीर है। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ सकती है। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आग लगने के कारणों में शॉर्ट सर्किट की संभावना बतायी जा रही है।

लेकिन मैक्सिको की मीडिया रिपोर्टो के अनुसार बाल देखभाल केंद्र के बगल में एक टायर की दूकान में आग लगी थी जो फैलकर इस बाल केंद्र तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस केन्द्र में किसी तरह के फायर अलार्म या अन्य आग बुझाने के प्रबंध नहीं किए गये थे। इकलौता दरवाजा बंद था और उसकी चाबी ही नहीं मिली आग बुझाने के लिए अगि्नशमन कर्मचारियों को इमारत में छेद करने पडे। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन जल चुकी इमारत के अंदर तक जाकर छानबीन करने में घंटों लग सकते हैं।

जिस समय आग लगी, उस वक्त इस सरकारी केंद्र में कम से कम 176 बच्चो थे। बच्चों की उम्र छह महीने से लेकर पांच साल तक बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ बच्चों को केंद्र से निकाला नहीं जा सका।



In Mexico, the death toll of children in a day care center fire rises to 44. The incident of fire took place at the ABC day care centre in Hermosillo. It is reported that another child died on Monday shortly before she was to board a flight to California for treatment.

It is being held that the fire may have been started by a short circuit in a car and tire warehouse next to the day care centre. The witnesses report that no fire alarm or sprinkler system went off and the only exit door to the day care was locked and nobody could find the key.

Friday, May 29, 2009

उस बच्ची को बचपन से उसके परिजनों ने कुत्ते-बिल्लियों के साथ बंद रखा

रूस में बाल उत्पीड़न की एक लोमहर्षक अमानवीय घटना सामने आई है। पुलिस ने पाँच वर्षीय एक ऐसी लड़की को मुक्त कराया जिसे बचपन से उसके परिजनों ने कुत्ते-बिल्लियों के साथ बंद रखा था। इंसानियत को शर्मसार करने वाली है यह घटना 27 मई को सामने आयी। इस "मोगली गर्ल" का नाम नताशा है। जानवरों के साथ रहते-रहते उसका व्यवहार भी जानवर सरीखा हो गया है।

पूर्वी साइबेरियाई शहर चीता में पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर उस घर में छापा मारकर 27 मई को लड़की को मुक्त कराया। रूसी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई वर्षों से कुपोषण एवं इंसानों से संपर्क नहीं होने के कारण वह लड़की बोलना नहीं सीख पाई और जानवरों जैसी आवाजें निकालती है। केवल इतना ही नहीं वह चलती भी है तो अपने दोनों हाथ-पैरों का उपयोग करती है। आश्चर्य की बात यह है कि यदि माता-पिता ने उसके साथ यह व्यवहार किया तो उसी घर में रहते हुए उसके दादा-दादी ने कभी इस बात का विरोध क्यों नहीं किया? फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उसके माता-पिता आखिर उसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते थे?

पुलिस ने बताया कि यह लड़की मैले-कुचैले कपड़े पहने थी जिनसे बदबू आ रही थी तथा उसकी आदतें भी घरेलू पालतू जानवरों जैसी हो गई थी। जब पुलिस उसके पास पहुँची तो वह कुत्तों की तरह उन पर झपटी थी। पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। दोषी पाए जाने पर उन्हें तीन वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है। डॉक्टरों ने एक पुनर्वास केंद्र पर उसका इलाज शुरू कर दिया है। चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि जब नर्सें इस मोगली गर्ल के कमरे से बाहर जाती हैं तो वह पैरों और हाथों के बल चलकर दरवाजे तक आती है और जोर-जोर से भौंकती है फिर लौट जाती है...!

Wednesday, March 25, 2009

मंदी की मार से, पैसा कमाने के लिए, कामकाजी युवतियाँ टॉपलेस होने को तैयार

अगर आप सोच रहे हैं कि भारत में महंगाई ने कमर तोड़ दी है और मंदी न जाने कब खतम होगी तो अमेरिका का हाल देख लीजिये। जहाँ मंदी की मार ऐसी है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं डांसिंग , स्ट्रिपिंग , पॉर्न फिल्मों में काम और हसलर जैसी मैग्जीन में टॉपलेस फोटो देने जैसे कामों की ओर जा रही हैं। पोर्न मंनोरंजन उद्योग के लोगों का कहना है कि इस वक्त उनके पास महिलाओं के आवेदनों का ढेर लगा हुआ है।

डॉलर कमाना बड़ी बात है। रेबेका ब्राउन को इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी। एक नैशनल रेस्ट्रॉन्ट में बारटेंडर और ट्रेनर के तौर पर काम करके वह जिस हफ्ते इतनी कमाई कर लेती थीं , उसे बहुत अच्छा हफ्ता कहती थीं। अब वह इतना सिर्फ एक रात में कमा लेती हैं। शिकागो के ' पिंक मंकी जेंटलमन्स क्लब ' में डांस करके एक रात में आराम से इतना पैसा कमा लेती है। रेबेका जैसी हजारों महिलाएं जल्दी पैसा कमाना चाहती हैं और उन्हें यह रास्ता नजर आ रहा है। इनमें से बहुतों के पास कॉलेज की डिग्रियां हैं और मंदी से पहले ये अच्छी नौकरियां कर रही थीं।

न्यू यॉर्क के ' सिनसिटी जेंटलमन्स क्लब ' के जनरल मैनेजर गस पौलोस कहते हैं कि आजकल बहुत सी खूबसूरत महिलाएं हैं जो और भी कई काम करने के लिए तैयार हैं। उन्हें हाल ही में एक जॉब के लिए एक ही दिन में 85 प्रत्युत्तर मिले। बताते हैं कि अलग - अलग क्लबों में 20 से 30 महिलाएं रोजाना आवेदन भेज रही हैं।

इनमें से कुछ महिलाओं के लिए डांसिंग अपने कॉलेज के लोन या बाकी छोटेमोटे खर्च पूरे करने का एक जरिया है। लेकिन काफी महिलाओं को लगता है कि उन्हें सही जगह मिल गई है , जिसकी उन्हें तलाश थी। न्यू यॉर्क और मियामी में ' रिक्स कैबरे क्लब ' की डांसर्स एक से तीन लाख डॉलर सालाना कमा रही हैं।



As a bartender and trainer at a national restaurant chain, Rebecca Brown earned a couple thousand dollars in a really good week. Now, as a dancer at Chicago's Pink Monkey gentleman's club, she makes almost that much in one good night.

The tough job market is prompting a growing number of women across the country to dance in strip clubs, appear in adult movies or pose for magazines like Hustler.

Employers across the adult entertainment industry say they're seeing an influx of applications from women who, like Brown, are attracted by the promise of flexible schedules and fast cash. Many have college degrees and held white-collar jobs until the economy soured.

Read more

Monday, March 16, 2009

रियलटी शो के दौरान भगदड़ से कई घायल

अगर आप भारत में आये दिन होने वाली भगदड़ से होने वाले नुकसान पर व्यवस्था पर हाय तौबा मचाते हैं तो अमेरिका की हालत भी देख लें। अमेरिका के न्यूयॉर्क में 14 मार्च को रिएलिटी शो ‘नेक्स्ट टॉप मॉडल’ के चयन के दौरान भगदड़ मचने से छह महिलाएं घायल हो गईं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय रेडियो स्टेशन ‘विन्स’ ने बताया कि मैनहैटन के एक होटल में ऑडिशन के लिए हजारों महिलाएं कतार में खड़ी थीं। तभी पास खड़ी एक कार से अचानक धुंआ उठने से वहां आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। रेडियो स्टेशन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि स्थिति तब और खराब हो गई जब कार से उतरकर एक व्यक्ति ने महिलाओं के पर्स छीनने शुरू कर दिए।

हालांकि पुलिस प्रवक्ता ने रेडियो स्टेशन की रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के अनुसार छह महिलाओं ने चक्कर आने की शिकायत की थी और उनका उपचार कर लिया गया है। इनमें से कुछ रातभर से लाइन में खड़ी थीं।


Three people were arrested and six others hurt after bedlam broke out while they waited to audition for "America's Next Top Model" Saturday, police said. ...Authorities also shut down the audition, saying it wasn't properly organized. ... Four injured people declined treatment, while two others were taken to a hospital, the fire department said. Their conditions weren't immediately available.

Read more

Monday, March 2, 2009

जापान दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे भीषण मंदी से जूझ रहा

ग्लोबल मंदी ने अमेरिका समेत सभी अमीर मुल्कों की हालत पतली कर दी है। इनमें शामिल एशिया का एकमात्र देश जापान दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे भीषण मंदी से जूझ रहा है। इस देश में रोजगार और उत्पादन दोनों ही मोर्चो पर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

एक सर्वे के मुताबिक जापान में अक्टूबर, 08 से मार्च 09 तक मंदी को देखते हुए उत्पादन क्षेत्र के एक लाख 58 हजार कर्मियों की नौकरी छिन जाने का अनुमान है। साथ ही यहां 6 माह के अंदर रोजगार में 26.9 फीसदी की कमी आई है। इसके चलते देश में रोजगार की स्थिति पांच वर्षो के निचले स्तर पर आ गई है। यहां पिछले माह औद्योगिक उत्पादन में भी 10 फीसदी की भारी गिरावट आई है। घरेलू खर्चो में भी 5.9 फीसदी की कमी आ चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि इसके अगले साल से पहले मंदी से निकलने की संभावना नहीं है।

मूल समाचार यहाँ उपलब्ध है।

Japan's recession woes deepened as a record plunge in exports added to fears ... that Asia's largest economy is becoming one of the biggest victims of the global crisis. Japan's reliance on foreign markets to drive its recovery from a decade-long slump has left it particularly exposed to the global economic downturn, which has crushed demand for its cars, televisions and high-tech goods.

The trade deficit ballooned to 952.6 billion yen (9.9 billion dollars) in January as exports plunged 45.7 percent from a year earlier, the finance ministry reported. It was the biggest deficit since comparable records began in 1979, marking a dramatic shift in fortunes for Japan's economy, which used to enjoy large trade surpluses.

Friday, December 19, 2008

टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज में कम्प्यूटरों ने काम नहीं किया, बाज़ार बंद

बुधवार को टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज के कम्प्यूटरों ने काम करने से इंकार कर दिया। सभी गतिविधियाँ रोक दी गयीं।


Technical woes on Wednesday halted trading at the Toronto Stock Exchange, North America's third largest stock market, and no timeline has been announced for its reopening.
All trading was suspended "due to technical issues with data feeds," said a statement on the exchange's website.

"Because the data feeds provide information to investors to guide their trading decisions, trading was halted to ensure market integrity," it said.

Thursday, December 18, 2008

न्यूयॉर्क के नये बज़ट से झटके लगे

बुरे दिनों से गुजर रहे अमेरिका में, न्यूयॉर्क शहर के प्रस्तावित बज़ट में नये टैक्स या टैक्सों का दायरा बढ़ाकर घाटा कम करने की कोशिश की जायेगी।

Movie tickets, taxi rides, soda, beer, wine, cigars and massages would be taxed under Paterson's proposal. It also extends sales taxes to cable and satellite TV services and removes the tax exemption for clothes costing less than $110.

Paterson's 2009-10 budget proposal represents only a 1% increase in total spending from this year's budget - the smallest increase in a dozen years. It also calls for a 3.3%, or $698 million, reduction in school aid. $3.5 billion in health care savings, including reductions in payments to hospitals and nursing homes. Video slot machines at Belmont Park, more multistate lottery games and expanded hours for the state's Quick Draw lottery game. Layoffs for 521 state workers and the elimination of seven state agencies.

It could cost the city more than $1 billion, including a $600 million reduction in school aid.

Read more

CITIBank के कम्प्यूटरों ने भी जवाब दे दिया

पहले से ही बुरी हालत में चल रहे सिटीबैंक के कम्प्यूटरों ने भी अब काम करना बंद कर दिया है। ग्राहक परेशान हो रहे हैं। सिटीबैंक वाले भी नहीं जानते कि हुआ क्या है, बस यही कहते कि बाद में आना!

मूल समाचार 

Customers of New York City-based Citibank have lost access to much of their account information because of a computer outage.

Many of the troubled bank's clients haven't been able to retrieve account details online or by telephone since Tuesday afternoon. Others can access only parts of their account profiles.

Citibank telephone representatives say they don't know what caused the outage but technicians are working to fix it. They've been telling customers to call back after Wednesday morning.

Read more

Sunday, December 14, 2008

पानी वाला शहर, 99 प्रतिशत बाढ़ में डूबा !

इटली के वेनिस में तेज हवाओं के साथ हुई भारी वर्षा के बाद समुद्र का जलस्तर 22 वर्षों में सबसे उच्च स्तर पर पहुँचने से शहर लगभग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। समुद्र का जलस्तर बढ़ने से शहर में चलने वाली नावें और पानी की टैक्सी सेवाएँ फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। शहर के मेयर ने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की है।

इसके कारण वेनिस के मशहूर पर्यटन स्थल जैसे सेंट मार्क्स स्क्वायर पानी से भर गया, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही खुले स्थानों पर बने रेस्तराँओं में मेहमानों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियाँ पानी में डूब गई हैं तथा कुछ अच्छे स्टोर्स भी पानी में डूब गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि समुद्र का जलस्तर 1.56 मीटर पर पहुँच गया है जो कि 1986 के बाद से उच्चतम है। इसके कारण शहर का 99 प्रतिशत क्षेत्र पानी में डूब गया है।

वेनिस के मेयर मैसिमो कैसियारी ने कहा कि शहर में आई बाढ़ समुद्र का जलस्तर बढ़ने के कारण आई है जो कि बहुत कम ही देखने को मिलती है। शहर में रहने वालों से अनुरोध है कि वे बहुत आवश्यक होने पर ही अपने घर से निकलें। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस स्थिति को आपदा घोषित नहीं करेगा, क्योंकि इस बाढ़ में अभी तक किसी के मारे जाने अथवा किसी इमारत के धराशायी होने की सूचना नहीं है। 

Monday, December 1, 2008

जरा इधर भी ध्यान दीजिए जहाँ बड़े बड़े नाम भी वैसा ही कर रहे

आप क्या समझते हैं कि भारत में टाटा जैसे प्रतिष्ठान अपने प्लांट कुछ दिन के लिए बंद कर दें तो यह माथे पर बल डालने के लिए काफी है?

जरा इधर भी ध्यान दीजिए जहाँ बड़े बड़े नाम भी वैसा ही कर रहे हैं

पॉर्श अपने मुख्य संयंत्र में  8 दिन के लिए उत्पादन रोक रहा है।
वोल्क्सवैगन में 3 सप्ताह के लिए उत्पादन बंद हो सकता है
Audi उत्पादन एहतियात के तौर पर रोक रही है  
BMW 400 अस्थायी नौकरियों में कटौती करेगा
पॉर्श के शेयर 8.8 प्रतिशत, वोल्कस वैगन 17.7 प्रतिशत नीचे

Porsche schedules 8 days of production stops at main plant
Volkswagen may stop production in Wolfsburg for 3 weeks
Audi says production halts are a precaution
BMW says will cut further 400 temporary jobs in Leipzig
Porsche shares down 8.8 pct, VW down 17.7 pct
(Adds Audi production stops, BMW temporary job cuts)

German carmakers made another move to cut output levels towards the end of the year to offset slumping demand as the global economic crisis prompts consumers and companies to closely monitor their finances.

Sports car maker Porsche halted production at its headquarters in the southern German town of Zuffenhausen, for one day on Nov. 21, and planned to stop assembly for another seven days until end-January.

The company said on Tuesday it no longer saw its financial year unit sales to end-July reaching the previous same period's level of 98,652 vehicles.

Monday, November 24, 2008

तंगहाल अमेरिका ने सरकारी चीजें नीलाम करनी शुरू की

क्या आपको एक हवाईजहाज चाहिए? या फिर आपको डेस्क की जरुरत है? इस तरह की सारी चीजें अब आपकी पहुंच से महज एक क्लिक भर दूर है। वैश्विक मंदी के बाद कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था को देखते हुए अमेरिका में कई राज्यों और स्थानीय सरकार ने वेबसाइट पर नीलामी कर अपने चरमराते बजट को सहारा देने में लगे हैं।

दक्षिण कैरोलिना के गूस क्रीक में रहने वाले एक 59 वर्षीय मजदूर जोसेफ हैमरिक को पांच महीने पहले ऐसी ही एक वेबसाइट govdeals.com के बारे में मालूम चला। इसकी जानकारी मिलने के बाद से लेकर अब तक जोसेफ ने इस वेबसाइट से एक अच्छे हाल में ट्रक, 36 बाइसाइकिल और 2, 000 से ज्यादा ब्रांड की नई टी-शर्ट खरीदें है। जोसेफ ने इनमें कुछ सामान अपने साथियों को दे दी, और कुछ जरुरतमंदों को।

31 मार्च को खत्म होने वाले 2008-09 वित्तीय वर्ष के लिए न्यूयॉर्क, ईबे के जरिए अब तक ऑनलाइन सरप्लस बिक्री के द्वारा लगभग लगभग 3.30 करोड़ रुपए कमा चुका है।

इस वेबसाइट पर लैब सप्लाई, कीमती धातु के टुकड़े, और द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए गए इस्पात से बने हेलमेट जैसी चीजें तक बेची जा रही हैं। दक्षिण कैरोलीना में चार्ल्सटन काउंटी अधिकारियों ने तो पुलिस विभाग का हवाईजहाज, पुरानी गाड़ियां और दूसरे जरुरी उपकरण कम कमीशन पर बेचते हुए पारम्परिक नीलामी की तुलना में कहीं ज्यादा उपभोक्ताओं पर अपनी पकड़ बना ली है। GovDeals अधिकृत रुप से सभी सरकारी उत्पादों की फेरी लगा रहा है। वेबसाइट हवाई जहाज भी ऑनलाइन नीलाम कर रही है। इस तरह की नीलामी के लिए अलास्का की गर्वनर साराह पॉलिन ने भी अपना विमान दे दिया था।

आर्थिक मंदी में सरकार द्वारा की जाने वाली नीलामी की वेबसाइट के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है। 

Tuesday, November 18, 2008

ये हिन्दुस्तान नहीं है

अब तो मंदी के चलते इतनी खबरें आ रही हैं कि उनकी एक एक पोस्ट बनाना औचित्यहीन हो चला है इसलिए आज सब एक ही जगह पर:
  • अमेरिका में पिछले सप्ताह बेरोजगारों की सूची में 32 हजार नए लोगों के नाम शामिल हुए हैं जो एक सप्ताह में पिछले 25 वर्षो में सर्वाधिक है। अमेरिकी श्रम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए अप्रत्याशित रूप से 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। वर्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 के हमले वाले सप्ताह के बाद का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में बेरोजगारी का लाभ पाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 516000 पहुंच गई है।
  • ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रक्षा व्यय में बडे पैमाने पर कटौती किये जाने का आदेश जारी किया है! फाइनेंशियल टाइम्स की आज प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि वास्तविक जरूरतों को छोडकर किसी भी बडे रक्षा खर्च को मंजूरी नहीं दी जाये।
  • अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर हजारों घर खाक हो चुके हैं। इस दावानाल ने गुरूवार से अब तक 20 हजार एकड वन भूमि को जलाकर खाक कर दिया है। यहां से करीब 50 हजार लोग पलायन कर गए हैं।
  • ब्रिटिश टेलीकाम ने मार्च 2009 तक 10000 नौकरियों की कटौती करने की घोषणा की है। इससे कंपनी के भारतीय परिचालन में नौकरियों में कटौती होने की आशंका है। विश्व भर में बीटी के 160000 कर्मचारी हैं।
  • अमरीका सिटी ग्रुप इंक ने बढते घाटे और प्रबंधन की आलोचना से निपटने के लिए दुनिया भर में अपने कुल कर्मचारियों के 10 प्रतिशत हिस्से लगभग 35 हजार लोगों को हटाने का फैसला किया है। ये छंटनी पहले हटाए गए 23 हजार कर्मचारियों के अतिरिक्त होगी। प्राप्त आंकडों के अनुसार 30 सितंबर को बैंक के दुनिया भर में तीन लाख 52 कर्मचारी थे।
  • विश्व की सबसे बडी म्यूचुअल फंड कंपनी फिडेलटी इन्वेस्टमेंट ने छटनी के पहले दौर में 1300 कर्मचारियों की छुट्टी करने के बाद दूसरे दौर में 1700 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। इस प्रकार कंपनी खर्च में कटौती के लिये सात प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती करने की योजना को पूरा करेगी।
  • इटली में रेलवे और सार्वजनिक ट्रांजिट कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बहरहाल, अलइतालिया के कुछ कर्मचारियों के सोमवार अचानक हड़ताल पर चले जाने के कारण राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनियों को अपनी दर्जनों उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

Monday, November 10, 2008

युवराज ने किया सेना के हेलीकॉप्टर का निजी इस्तेमाल

आपने भारत में तो बहुत सुना-पढ़ा होगा सरकारी वाहनों, विमानों का निजी उपयोग किए जाने वाले हंगामों को। वहाँ ब्रिटेन के राजकुमार विलियम को चचेरे भाई की पार्टी में शामिल होने के लिए शाही वायुसेना के चिनूक हेलीकोप्टर का प्रयोग किए जाने के कारण रक्षा मंत्रालय को हुए आर्थिक नुकसान और छवि खराब होने पर आलोचना झेलनी पड़ी है। राजशाही विरोधी समूह 'रिपब्लिक' द्वारा सूचना की स्वंतत्रता के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद, वायुसेना के ओडीबैम स्थित वायुसेना ठिकाने पर हेलीकाप्टर प्रशिक्षण के दौरान विलियम द्वारा की गई व्यक्तिगत उड़ानों की विस्तृत जानकारी सामने आई है।

विलियम ने 11 अप्रैल को लंदन से अपने भाई हैरी को लेकर चचेरे भाई पीटर फिलिप्स की पार्टी में जाने के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टर का उपयोग किया था। यह भी पता चला है कि प्रिंस ने अपनी महिला मित्र केट मिडलटन के अभिभावकों के स्वामित्व वाली जमीन पर भी हेलीकाप्टर उतारा था। उन्होंने एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए भी हेलीकाप्टर का उपयोग किया। सेना की आंतरिक ई-मेल से पता चलता है कि स्टेशन कमांडर को राजकुमार की इन उड़ानों के वास्तविक उद्देश्य का पता नहीं था।

यहाँ भारत की तरह बचाव भी बचकाने ढंग से किए जाते हुए एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि इन घटनाओं का कारण एक सीमा तक भोलापन हो सकता है

मूल समाचार


Prince William has been rebuked for using a Royal Air Force (RAF) Chinook helicopter to attend a cousin's party that cost the ministry of defence a lot of money and loss of face. Details of the personal flight when the prince was undergoing helicopter training at the RAF's Odibam base in Britain came to light after a request from the anti-monarchy group Republic under the Freedom of Information Act.

William had used a 9,000-pound training flight on April 11 to pick up his brother, Prince Harry, in London and fly to the Isle of Wight to attend the party for his cousin Peter Philips. It emerged in the following days that he had also practised landings in a field owned by the parents of his girlfriend, Kate Middleton, and used a helicopter flight to get to a wedding in Northumberland.

A defence spokesperson said: "In retrospect, there was a degree of naivety involved in the planning of these sorties

Read more

Sunday, November 9, 2008

दो और अमेरिकी बैंक डूबे

सब प्राइम संकट से उठे वित्तीय बवंडर की चपेट में आकर दो और अमेरिकी बैंक फ्रेंकलिन व सिक्योरिटी पैसेफिक भी डूब गए हैं। इस प्रकार अमेरिका में सब प्राइम संकट की भेंट चढ़ने वाले बैंकों की कुल संख्या 19 हो गई है। ह्यूंस्टन स्थित फ्रेंकलिन का डूबना अमेरिकी बैंकिंग इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी विफलता मानी जा रही है।

फ्रेंकलिन बैंक एसएसबी का समस्त कारोबार टेक्सास का प्रास्पेरिटी बैंक आफ एलकंपो खरीदेगा। फ्रेंकलिन के अलावा लास एंजिलिस के सिक्योरिटी पैसेफिक बैंक को भी बंद कर दिया गया है। सिक्योरिटी पैसेफिक की परिसंपत्तियों का यहीं का पैसेफिक वेस्टर्न बैंक अधिग्रहण कर लेगा।

मूल समाचार

The Federal Deposit Insurance Corp. and state regulators seized Los Angeles-based Security Pacific Bank late Friday -- one of two banks to fail that day and the 19th to fail so far this year.
Pacific Western Bank, also based in Los Angeles, will assume all of the deposits of Security Pacific, the FDIC said in a statement.

Also on Friday, Houston-based Franklin Bank SSB was closed by regulators.

Read more