कुछ और भी search करें

Showing posts with label अमेरिकी अर्थव्यवस्था. Show all posts
Showing posts with label अमेरिकी अर्थव्यवस्था. Show all posts

Monday, August 23, 2010

अमेरिका में हर महीने औसतन करीब 15 बैंक दिवालिया हो रहे

भारत में तो यदा-कदा किसी बैंक के डूबने की खबर मिलती है लेकिन अमेरिका में हर महीने औसतन करीब 15 बैंक दिवालिया हो रहे हैं जिनमें छोटे और मध्यम बैंकों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस साल, 2010 में अभी तक 118 अमेरिकी बैंक दिवालिया हो चुके हैं। अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी के चलते बैंकों का भुगतान न हो पाने की वजह से ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। पिछले शुक्रवार को ही अमेरिकी अधिकारियों ने 8 बैंकों को बंद करने का आदेश दिया जिससे अगस्त में विफल होने वाले बैंकों की कुल तादाद 10 पहुंच गई।

फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफडीआईसी) के मुताबिक, इन 8 बैंकों के बंद होने से उस पर 47.35 करोड़ डॉलर का बोझ पड़ेगा। जुलाई में 22 अमेरिकी बैंक तो इस साल अप्रैल में सर्वाधिक 23 अमेरिकी बैंक दिवालिया हुए। पिछले साल 140 अमेरिकी बैंकों को कारोबार समेटना पड़ा था।

एक बाजार विश्लेषक जिन मिएका ने मंदी के दौर को देखते हुए आगामी सितंबर में एक और झटके की भविष्यवाणी की है। उनकी यह भविष्यवाणी तकनीकी रूझानों पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में जून में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में दिवालियापन के लिए आवेदनों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़कर 15.7 लाख तक पहुंच गई। दिवालिया होने वाली कंपनियों की संख्या 8 प्रतिशत बढ़कर 59,608 पर पहुंच गई।

अमेरिकी अदालतों के प्रशासनिक कार्यालय में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून, 2010 को समाप्त वर्ष में केंद्रीय अदालतों में दीवालिया घोषित करने हेतु कुल 15,72,597 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2009 में यह संख्या 13,06,315 थी। ऐसा तब हो रहा है जब इस साल कई बड़ी कंपनियों ने बेहतर वित्तीय निष्पादन दर्ज किए हैं। जून में समाप्त हुए वर्ष में बैंकरप्सी के लिए किए गए आवेदन 2006 के बाद से सबसे अधिक हैं। 2006 में यह संख्या 14.80 लाख थी।

Sunday, September 28, 2008

वाचोविया बैंक भी मेरिल लिंच, लेहमन ब्रदर्स व वाशिंगटन म्युचुअल की राह पर

कुछ दिन पूर्व तक दुनिया में सबसे मजबूत मानी जाने वाली अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दीवारें अब खोखली हो चुकी हैं। सब प्राइम संकट के कारण इन मजबूत दीवारों को बनाने वाली अमेरिकी वित्तीय संस्थानों की ईंटे भरभराकर गिर रही हैं। इनमें अब अमेरिका के छठें सबसे बड़े बैंक वाचोविया व मोर्गन स्टैनले का भी नाम शामिल होने वाला है। यह दोनों बैंक मेरिल लिंच, लेहमन ब्रदर्स व वाशिंगटन म्युचुअल की राह चल पड़े हैं।

सब प्राइम संकट के कारण हाल के कुछ दिनों के भीतर शेयरों में आई भीषण गिरावट से वाचोविया ने अपनी बिक्री के लिए खरीदार तलाशना शुरू कर दिया है। इस संबंध में उसकी अमेरिका के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान सिटी ग्रुप से प्रारंभिक दौर की बातचीत भी हुई है। सब प्राइम संकट का सबसे पहला शिकार सिटीग्रुप ही बना था। कुछ परिसंपत्तियों की बिक्री कर इसने अपनी माली हालत थोड़ी सुधार ली है।

अमेरिका के अन्य बैंक मोर्गन स्टैनले भी ऐसी ही स्थितियों से गुजर रहा है। लेहमन के ढहने से सहमे निवेशक मोर्गन से भी दूर भाग रहे हैं। इससे इसके भी दीवालिया होने की राह पर चल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

Wachovia Corp. has entered into preliminary talks with a handful of possible buyers people familiar with the company told the Wall Street Journal. The company is the latest in a parade of banks to look for safety in the arms of a suitor amid concerns that the weak economy is pushing them deeper into peril. Washington Mutual Inc.'s late-Thursday failure rattled the shares of other troubled banks, and shares in Wachovia fell 27 percent on Friday as investors fretted about its massive mortgage portfolio.

Investors are growing concerned that a host of banks nationwide, both large and small, could come under fresh pressure to either raise more capital or else find someone willing to buy them.

Wachovia is talking to potential buyers including Wells Fargo & Co., Banco Santander of Spain and Citigroup, people familiar with the situation told the Wall Street Journal. Wachovia officials don't believe they need to rush into a deal, and the bank isn't feeling immediate pressure on its financial condition, people familiar with the company said.