कुछ और भी search करें

Showing posts with label दीवालिया. Show all posts
Showing posts with label दीवालिया. Show all posts

Monday, August 23, 2010

अमेरिका में हर महीने औसतन करीब 15 बैंक दिवालिया हो रहे

भारत में तो यदा-कदा किसी बैंक के डूबने की खबर मिलती है लेकिन अमेरिका में हर महीने औसतन करीब 15 बैंक दिवालिया हो रहे हैं जिनमें छोटे और मध्यम बैंकों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस साल, 2010 में अभी तक 118 अमेरिकी बैंक दिवालिया हो चुके हैं। अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी के चलते बैंकों का भुगतान न हो पाने की वजह से ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। पिछले शुक्रवार को ही अमेरिकी अधिकारियों ने 8 बैंकों को बंद करने का आदेश दिया जिससे अगस्त में विफल होने वाले बैंकों की कुल तादाद 10 पहुंच गई।

फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफडीआईसी) के मुताबिक, इन 8 बैंकों के बंद होने से उस पर 47.35 करोड़ डॉलर का बोझ पड़ेगा। जुलाई में 22 अमेरिकी बैंक तो इस साल अप्रैल में सर्वाधिक 23 अमेरिकी बैंक दिवालिया हुए। पिछले साल 140 अमेरिकी बैंकों को कारोबार समेटना पड़ा था।

एक बाजार विश्लेषक जिन मिएका ने मंदी के दौर को देखते हुए आगामी सितंबर में एक और झटके की भविष्यवाणी की है। उनकी यह भविष्यवाणी तकनीकी रूझानों पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में जून में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में दिवालियापन के लिए आवेदनों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़कर 15.7 लाख तक पहुंच गई। दिवालिया होने वाली कंपनियों की संख्या 8 प्रतिशत बढ़कर 59,608 पर पहुंच गई।

अमेरिकी अदालतों के प्रशासनिक कार्यालय में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून, 2010 को समाप्त वर्ष में केंद्रीय अदालतों में दीवालिया घोषित करने हेतु कुल 15,72,597 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2009 में यह संख्या 13,06,315 थी। ऐसा तब हो रहा है जब इस साल कई बड़ी कंपनियों ने बेहतर वित्तीय निष्पादन दर्ज किए हैं। जून में समाप्त हुए वर्ष में बैंकरप्सी के लिए किए गए आवेदन 2006 के बाद से सबसे अधिक हैं। 2006 में यह संख्या 14.80 लाख थी।

Sunday, September 28, 2008

अब दीवालिया हुया वाशिंगटन म्युचुअल

सब प्राइम संकट का ताजा शिकार बने वाशिंगटन म्युचुअल ने दीवालिया होने के लिए आवेदन किया है। दो दिन पहले अपना बैंकिंग कारोबार वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मोर्गन चेज के हाथों बेचने के बाद अमेरिका के 119 वर्ष पुराने इस बैंक ने यह कदम उठाया है। कुछ ही दिन पहले अमेरिका के चौथे सबसे बड़े बैंक लेहमन ब्रदर्स होल्डिंग इंक ने भी दीवालिया होने का आवेदन किया था। यह दोनों बैंक बीते 13 माह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अपनी गिरफ्त में जकड़े सब प्राइम संकट का शिकार बने हैं।

इस संकट के चलते बैंक को करीब 19 अरब डालर का नुकसान होने की आशंका है। 300 अरब डालर से ज्यादा की परिसंपत्तियों वाले वाशिंगटन म्युचुअल के धराशायी होने को अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी बैंकिंग विफलता के रूप में देखा जा रहा है। 

मेरिल लिंच, मोर्गन स्टैनले, गोल्डमैन सैक्श जैसे प्रमुख अमेरिकी बैंक व दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एआईजी भी सब प्राइम संकट के कारण बर्बाद हो चुके हैं।

As the debate over a $700 billion bank bailout rages on in Washington, one of the nation's largest banks -- Washington Mutual Inc. -- has collapsed under the weight of its enormous bad bets on the mortgage market.

WaMu is JPMorgan Chase's second acquisition this year of a major financial institution hobbled by losing bets on mortgages. In March, JPMorgan bought the investment bank Bear Stearns Cos. for about $1.4 billion, plus another $900 million in stock ahead of the deal to secure it. The downfall of WaMu has been widely anticipated for some time because of the company's heavy mortgage-related losses. As investors grew nervous about the bank's health, its stock price plummeted 95 percent from a 52-week high of $36.47 to its close of $1.69 Thursday. On Wednesday, it suffered a ratings downgrade by Standard & Poor's that put it in danger of collapse.

Sunday, July 13, 2008

सबसे बड़ी दूसरी बैंक विफलता



32 अरब डॉलर की संपत्ति वाले
इस IndyMac बैंक की 33 शाखाओं में सप्ताहांत में ताला लटक जायेगा ... ग्राहक स्तब्ध और परेशान हैं ... एक महिला गिड़गिडा़ रही है "मुझे बस थोड़े से पैसे निकालने दो ..." बैंक को बचाने के लिए सरकार आगे आयी .... मदद का भरोसा ...

अमेरिका में एक बैंक बंद हो गया, यह अमेरिकी इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा बैंक है जो असफल हुया।
मूल समाचार पढ़िए या फिर गूगल ही सही ...

The federal government took control of Pasadena-based IndyMac Bank on Friday in what regulators called the second-largest bank failure in U.S. history.

Citing a massive run on deposits, regulators shut its main branch three hours early, leaving customers stunned and upset. One woman leaned on the locked doors, pleading with an employee inside: "Please, please, I want to take out a portion." All she could do was read a two-page notice taped to the door.

Federal authorities estimated that the takeover of IndyMac, which had $32 billion in assets, would cost the FDIC $4 billion to $8 billion. Regulators said deposits of up to $100,000 were safe and insured by the FDIC. The agency's insurance fund has assets of about $52 billion.

Read more or see Google ....