कुछ और भी search करें

Wednesday, November 5, 2008

वहाँ भी, जीत की खुशी में काटे जायेंगे मुर्गे, बकरियाँ और बैल!

जीत की खुशी में या जीतने के लिये पशुयों की बलि देना या उन्हें काट कर अपना भोजन बनाना हमारे यहाँ अक्सर देखा जाता है। अमेरिका में संभावित राष्ट्रपति ओबामा के जीतने की खुशी में उनके परिवार वालों द्वारा जश्न मनाने के लिये क्या कुछ किया जा रहा है?


Barack Obama's Kenyan family to celebrate by slaughtering bulls, chicken and goats ...

Tomorrow, they will move to the neighbouring school where the chickens are breathing their last.

He was to be only one small part of a vast celebration feast starting last night and comprising four bulls, 16 chickens and assorted sheep and goats.

Tuesday, November 4, 2008

अब आए आधुनिक नारी के सतीत्व की रक्षा के लिए GPS enabled undergarments

हमने अक्सर पढ़ते आए हैं कि कैसे हमारे 'योद्धा' लंबे समय के लिए घर छोड़ कर जाते समय स्त्रियों के सतीत्व की रक्षा के लिए एक लोहे का कवच, स्त्रियों की कमर में लपेट कर, ताला लगा कर जाते थे। लगता है अब फिर वही ज़माना आ गया है नए शब्दों के साथ। यह है GPS enabled underwear!

इसे फिलहाल पश्चिमी बाज़ारों में पेश किया गया है, जहाँ से विरोध के स्वर भी उठना शुरू हो गए हैं।

आप भी यह ख़बर पढ़िये।

Feminists around the world have reacted with horror to a new line of lingerie that comes equipped with a GPS tracking system.

The 'find me if you can' range of underwear has been described as a modern-day, high-tech chastity belt.

'It is outrageous to think that men can buy this, programme it and give it to their partners and then monitor them,' said Claudia Burghart, leader of a Berlin feminist group.

'It is nothing more than a chastity belt for insecure men.'

Read more

Friday, October 31, 2008

संभावित राष्ट्रपति के चाचा, चाची झोपड़पट्टी में

हमने भारत में देखा है कि किस तरह राजनैतिक लड़ाई में लोग दूर-दूर की कौड़ी खोज लाते हैं। जैसे लालू यादव का भाई टूटे फूटे घर में, फलाने मंत्री का चाचा चपरासी, उस सांसद की चाची वृद्धाश्रम में, आदि आदि।

यहाँ अमेरिका में भाई लोगों ने संभावित राष्ट्रपति बराक ओबामा के केन्याई चाचा और चाची को ढ़ूँढ़ निकाला है जो बोस्टन में मामूली परिस्थितियों में रहते हैं। मीडिया ने लिखा है कि एक तरफ, व्हाइट हाउस में कदम रखने के अमेरिकन सपने का संस्करण रहता है, लेकिन कुछ ही मील दूर दक्षिण बोस्टन में झोपड़पट्टी में सार्वजनिक आवास संपदा पर, एक विषम अमेरिकी कहानी है। 


Barack Obama has lived one version of the American Dream that has taken him to the steps of the White House. But a few miles from where the Democratic presidential candidate studied at Harvard, his Kenyan aunt and uncle, immigrants living in modest circumstances in Boston, have a contrasting American story.

Zeituni Onyango, the aunt so affectionately described in Mr Obama’s best-selling memoir Dreams from My Father, lives in a disabled-access flat on a rundown public housing estate in South Boston.

Read more

Thursday, October 30, 2008

कर्मचारी आर्थिक मंदी की मार से इतने चिंतित, परेशान कि ठीक से सो नहीं पाते

अमेरिका में आर्थिक मंदी ने लोगों की नींद हराम कर दी है और वे रात को चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। कर्मियों के कल्याण से जुड़ी एक संस्था Marketing to Moms Coalition ने अपने सर्वेक्षण के आधार पर कहा है कि अमेरिका के 92 प्रतिशत कर्मचारी आर्थिक मंदी की मार से इतने चिंतित और परेशान हैं कि रात में ठीक से सो भी नहीं पाते जिसका असर काम पर भी पड़ रहा है। कार्यालय में सुबह आते ही लोगों ताजा और प्रसन्नचित नजर नहीं आते।

अध्ययन के अनुसार एक तिहाई कर्मचारी महंगाई की मार से त्रस्त हैं तो अन्य एक तिहाई कर्जो की मार से बेहाल हैं। हर छह कर्मचारियों में से एक का कहना है कि वह बंधक रखी गई संपत्ति के लिए चिंतित है तो दूसरों का कहना है कि वे रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर चिंतित हैं। आठ प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा है कि वे आर्थिक मंदी के असर से अछूते हैं।

मूल समाचार

... they are probably losing sleep over the global financial crisis, according to research released ...

Ninety-two percent of respondents said the economic turmoil is keeping them awake at night, according to a survey ...

Of those, a third said their biggest worry was the cost of living, while another third cited their credit card debt.

Read more

Tuesday, October 28, 2008

महिला घायल, उसके तीन पालतू कुत्ते मरे

ताकतवर मधुमक्खियों के हमले में एक महिला घायल, उसके तीन पालतू कुत्ते मरे

मूल समाचार

Bees that had been living on the shutters of a vacant house in the Woodbine neighborhood have killed three dogs and injured a 70-year-old woman.

Nancy J. Hill stepped outside her Dorado Drive home...  to walk her two dachshunds. She made it 15 feet from the door when the bees swarmed her, then killed the 7-year-old dogs...

"It wasn't a question of physical size. These guys were really powerful." Hill's husband Brian said.

Read more

Saturday, October 25, 2008

अमेरिका में भी सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया

इस कथित विश्वव्यापी मंदी के दौर में, ऐसा नहीं है कि सिर्फ हमारे भारत में ही नौकरियाँ खत्म की जा रही हैं। जानी माने वाहन निर्माता Chrysler ने अपने वेतनभोगी कर्मचारियों की तादाद में 25 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है तथा एक परिपत्र जारी कर खर्चों में कटौती का भी संदेश दिया है।

इसके अलावा समाचार पत्र Star-Ledger ने तो अपने कर्मचारियों की संख्या को लगभग  आधा कर दिया है।

Chrysler LLC says it will cut 25 percent of its salaried work force starting next month.
The company says the cuts are in addition to those previously announced and will be done through involuntary layoffs and voluntary retirements and buyouts.

The company said in a statement ... that employees also were told to cut discretionary and overhead expenses and reduce capital expenditures ...

The Star-Ledger of Newark, N.J., will reduce its newsroom staff by nearly half through voluntary buyouts as New Jersey's largest newspaper seeks to return to profitability.

Friday, October 24, 2008

विश्व भर के शेयर बाजार रसातल में

हमारे भारत देश में ही नहीं, पूरे विश्वभर में वैश्विक मंदी के और गहराने की आशंका के बादलों के बीच बाजार बुरी तरह टूटे। अमेरिकी शेयर बाजार पांच वर्ष के न्यूनतम स्तर पर चला गया। एशियाई बाजारों का भी बुरा हाल था। अमेरिका में मंदी के और गहराने की आशंका के साथ ही कंपनियों के मुनाफों पर पड़ रही मार और बड़ी कंपनियों के भविष्य की संभावनाओं के धूमिल पड़ने के बीच डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 514।45 अंक अर्थात 5.69 प्रतिशत के नुकसान से 8519 अंक रह गया। स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 सूचकांक 896.78 अंक पर 6.10 प्रतिशत अर्थात 58.27 अंक के नुकसान में रहा। अप्रैल 2003 के बाद यह इसका न्यूतनम स्तर है।

नास्डाक कम्पोजिट सूचकांक 80.93 अंक अर्थात 4.77 प्रतिशत की गिरावट से जून 2003 के बाद के न्यूनतम स्तर 1615.75 अंक रह गया। अमेरिका में बड़ी कंपनियों में बोईग का शेयर साढे सात प्रतिशत के नुकसान से 42.91 अंक रह गया। एटीएंडटी में 23.78 डालर पर 7.6 प्रतिशत की गिरावट रही। मार्क एंड कंपनी का शेयर साढे़ छह प्रतिशत के नुकसान से 28.01 डालर रह गया।

एशियाई बाजारों में जापान का बेंचमार्क निक्केई गुरूवार को 213.71 अंक के नुकसान से 8460.98 अंक रह गया। कारोबार के दौरान यह 8016.61 अंक तक गिरा। पिछले साढे पांच वर्षो में निक्केई का यह न्यूनतम स्तर है। इस माह में ही निक्केई 25 प्रतिशत टूट चुका है।

हांगकांग के हैंगसैंग पर भी बिकवाली पूरी तरह हावी रही। यह छह प्रतिशत अर्थात 506.11 अंक के नुकसान से 13760.49 अंक पर बंद हुआ। इस वर्ष हैंगसैंग में 50 प्रतिशत से अधिक अंक की गिरावट आ चुकी है। पिछले तीन दिन के दौरान ही यह 10 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका है।

कोरिया में तो बिकवाली का दबाव इतना अधिक रहा कि वहां कोस्डैक बाजार में 20 मिनट के लिए कामकाज को रोकना पड़ा। कोरिया का मुख्य कम्पोजिट स्टाक प्राइस सूचकांक 9.2 प्रतिशत के नुकसान से जुलाई 2005 के बाद के न्यूतनम स्तर 1030.20 अंक तक गिर गया।

चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक नवम्बर 2006 के बाद के न्यूनतम स्तर 1875.561 अंक रह गया। कामकाज के दौरान यह नीचे में 1828.308 अंक तक लुढ़क आया। यहां कारोबार के दौरान 319 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे, जबकि 579 में नुकसान हुआ।

ताईवान का मुख्य सूचकांक ताईएक्स 132.08 अंक के नुकसान से 4730.51 अंक रह गया।