आज आपको बताते हैं अमेरिका एक मासूम की दास्ता, जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सात साल की इस बच्ची को उसकी ही 15 साल की सौतेली बहन ने पैसे के खातिर दरिंदों के हाथ बेंच दिया। इन दरिंदों ने सात लोगों के साथ मिलकर न सिर्फ इसके इज्जत को तार-तार किया, बल्कि उसके आत्मविश्वास को भी रौंद डाला। आज वह अपनी किस्मत पर रो रही है और उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।
यह घटना है अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य की राजधानी ट्रेनटॉन की। यहां की एक किशोरी ने अपनी मासूम बहन को पैसे के खातिर दरिंदों के सामने परोस दिया। इसने अपने घर के पास स्थित एक फ्लैट में अपने सामने इसका बलात्कार करवाया और बदले में सभी सात लोगों से पैसे वसूले। इसके बाद उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को कहेगी तो वह उसे जान से मार देगी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। ट्रेनटॉन पुलिस कैप्टन जोसेफ जुनिअक ने इसके बारे में कहा कि यह बहुत शर्मनाक घटना है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पर यौन उत्पीड़न करवाने और वेश्यावृत्ति और अन्य अपराधों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
मूल समाचार में कहा गया है कि
A teenager has been arrested in Trenton, New Jersey after allegedly selling her seven-year-old sister to men for sex at a party. The child was allegedly gang raped as her 15-year-old sister watched and collected money for the horrible acts of violence.
The horrific tale that took place last Sunday has shocked Trenton, New Jersey.
Police had been alerted that the two girls had possibly run away by their parents and had begun to search for them
पूरा समाचार पढ़ें
कुछ और भी search करें
Showing posts with label अमेरिका. Show all posts
Showing posts with label अमेरिका. Show all posts
Friday, April 2, 2010
Tuesday, July 7, 2009
अमेरिका में परिवार की अवधारणा बहाल करने पर जोर
बिखरते परिवार की चिंता सिफ हमारे भारत में ही नहीं है बल्कि अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल भी चिंतित हैं। उनका मानना है कि अमेरिकावासियों को परिवार की अवधारणा को बहाल करने की जरूरत है । उनकी राय में बच्चे के विकास के लिये यह जरूरी है। बुश प्रशासन में विदेश मंत्री रहे पावेल ने कहा मैं यह नहीं कहूंगा कि अकेला पिता अथवा माता बच्चे को नहीं पाल सकते लेकिन यह रूझान उचित नहीं है खासकर निम्न सामाजिक आर्थिक स्तर पर। दो लोगों के एक साथ आने तथा एक पारिवारिक इकाई की जरूरत है। उस पारिवारिक इकाई में आप बच्चे को बेहतर पाल सकते है।
अवकाश प्राप्त जनरल ने अपने पलने बढने को याद करते हुए कहा कि मुझसे लोग पूछते हैं कि आप यहां तक कैसे पहुंचे । आप प्रतिभावान छात्र नहीं थे । कैसे आपने किया । पावेल ने कहा मेरे पास एक परिवार था । मेरे परिवार में माता पिता चाचा चाची और चेचेरे भाई बहन थे। हम सब साथ खेलते थे । आप बीच में पढ़ाई नहीं छोड़ सकते थे । आप अपने माता पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की सोच तक नहीं सकते थे। पावेल ने कहा कि अमेरिका को इसमें (व्यवस्था) वापस आने की जरूरत है । जब परिवार कष्ट में होता है तो अन्य सामने आते हैं।
बच्चे के लिये माता पिता की मौजूदगी की जरूरत बताते हुए पावेल ने कहा विश्वास है कि उनके अपने माता हों लेकिन ऐसा नहीं भी हो सकता है। लिहाजा जब ऐसी स्थिति नहीं है तो हम केवल यह नहीं कह सकते कि बहुत बुरा है । हमें विकल्प देखना होगा। हमें सरोगेट चाहिये हमें वे लोग चाहिये जो आगे आयें और बच्चे को अपनी मौजूदगी का ऐहसास करायें ।
अमेरिका: बेरोजगारी दर 27 साल में सर्वाधिक
अमेरिका में वैश्विक मंदी की वजह से जून में 4,67,000 लोगों की नौकरियों से छंटनी हुई है और बेरोजगारी दर 1983 के बाद अब तक सबसे ऊंची 9.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अमेरिकी सरकार के श्रम विभाग ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। जून में यह छंटनी वॉल स्ट्रीट के अर्थशास्त्रियों के अनुमानित 3,63,000 से करीब एक लाख अधिक और पिछले चार महीनों में सबसे ज्यादा है। हालांकि श्रम विभाग का यह भी कहना है कि ऐसे लोगों की संख्या इस सप्ताह घट गई जो नौकरी चली जाने के बाद मिलने वाले लाभ का दावा करते हैं। यह अनुमान के अनुरुप ही है।
श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल और मई में पहले से अनुमानित संख्या से 8,000 कम छंटनी हुई। मई में तीन लाख 22 हजार लोगों की नौकरियां चली गईं जो अनुमान से कम है जबकि अप्रैल में पांच लाख 19 हजार लोगों की छंटनी हुई जो अनुमान से ज्यादा है। जेवीबी फाइनेंशियल ग्रुप के प्रमुख अर्थशास्त्री विलियम सुल्लिवन ने कहा है कि ऐसा लगता है कि अर्थव्यवस्था में अब भी मजबूती नहीं आई है। इतना जरुर है जनवरी में जितने लोगों की नौकरियां चली गई जून में उसमें कमी आई है। जनवरी में सात लाख 41 लोगों की छंटनी हुई थी। तब से छंटनी लगातार कम होती गई लेकिन जून महीने में छंटनी मई से कहीं ज्यादा है। मई में छंटनी की दर 9.4 थी जो बढ़कर जून में 9.5 हो गई। यह 1983 के बाद सबसे ऊंची दर है। विश्लेषकों के अनुसार यह 9.6 प्रतिशत तक जा सकती है।
हालांकि छंटनी हर क्षेत्र में हुई है लेकिन सेवा क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। सेवा क्षेत्र में मई में 1.07 लाख लोगों की छंटनी हुई थी जबकि जून में यह संख्या बढ़कर 2.44 लाख हो गई पेशेवर और कारोबार सेवा में 1.18 लाख, सरकारी सेवा में 52,000, विनिर्माण में क्षेत्र में 1.36 लाख लोग बेरोजगार हो गए। एक अलग रिपोर्ट के अनुसार राज्य बेरोजगारी बीमा के प्रारम्भिक दावे 27 जून को समाप्त सप्ताह में 6.14 लाख रह गए जबकि उसके पिछले सप्ताह में यह 6.30 लाख थे।

Monday, March 16, 2009
रियलटी शो के दौरान भगदड़ से कई घायल
अगर आप भारत में आये दिन होने वाली भगदड़ से होने वाले नुकसान पर व्यवस्था पर हाय तौबा मचाते हैं तो अमेरिका की हालत भी देख लें। अमेरिका के न्यूयॉर्क में 14 मार्च को रिएलिटी शो ‘नेक्स्ट टॉप मॉडल’ के चयन के दौरान भगदड़ मचने से छह महिलाएं घायल हो गईं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
स्थानीय रेडियो स्टेशन ‘विन्स’ ने बताया कि मैनहैटन के एक होटल में ऑडिशन के लिए हजारों महिलाएं कतार में खड़ी थीं। तभी पास खड़ी एक कार से अचानक धुंआ उठने से वहां आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। रेडियो स्टेशन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि स्थिति तब और खराब हो गई जब कार से उतरकर एक व्यक्ति ने महिलाओं के पर्स छीनने शुरू कर दिए।
हालांकि पुलिस प्रवक्ता ने रेडियो स्टेशन की रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के अनुसार छह महिलाओं ने चक्कर आने की शिकायत की थी और उनका उपचार कर लिया गया है। इनमें से कुछ रातभर से लाइन में खड़ी थीं।
Three people were arrested and six others hurt after bedlam broke out while they waited to audition for "America's Next Top Model" Saturday, police said. ...Authorities also shut down the audition, saying it wasn't properly organized. ... Four injured people declined treatment, while two others were taken to a hospital, the fire department said. Their conditions weren't immediately available.
Read more
Wednesday, November 5, 2008
वहाँ भी, जीत की खुशी में काटे जायेंगे मुर्गे, बकरियाँ और बैल!
जीत की खुशी में या जीतने के लिये पशुयों की बलि देना या उन्हें काट कर अपना भोजन बनाना हमारे यहाँ अक्सर देखा जाता है। अमेरिका में संभावित राष्ट्रपति ओबामा के जीतने की खुशी में उनके परिवार वालों द्वारा जश्न मनाने के लिये क्या कुछ किया जा रहा है?
Barack Obama's Kenyan family to celebrate by slaughtering bulls, chicken and goats ...
Tomorrow, they will move to the neighbouring school where the chickens are breathing their last.
Friday, August 15, 2008
महंगाई ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अमेरिका में
खाद्य पदार्थ, ऊर्जा आदि की कीमतें बढ़ जाने के कारण, महंगाई ने अमेरिका में पिछले १७ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। थोक मूल्य सूचकांक 0.8 प्रतिशत बढ़ गया है।
मूल समाचार
US inflation has soared to a 17-year-high annual rate in July, led by prices rises in food, energy, airline fares and apparel।
The consumer price index rose 0।8 per cent in July, the Labour Department said. That came on the heels of June's 1.1 per cent rise, which was the second largest since June 1982.

Tuesday, July 15, 2008
बंद हुए बैंक के बाहर, पैसा निकालने हैरान-परेशान लोगों की लाइन लगी
सैकड़ों चिंतित ग्राहकों की कतारें, नियामकों द्वारा बंद किए गए बैंक की शाखायों के बाहर देखी गयीं ... अपने जीवन की दो तिहाई बचत, 171000 डॉलर, खो देने वाले हैरान सेवानिवृत्त शिक्षक चार्ल्स ने कहा ... 'मैं नहीं सोचता था कि कुछ ऐसा भी होगा होगा ...' परेशान ग्लेनडेल निवासी रॉबर्ट क्लार्क ने कहा 'मेरे इस बैंक में 360000 डॉलर थे ... मुझे इस बैंक द्वारा गुमराह किया गया ...' IndyMac अमेरिका की पाँचवीं बैंकिंग कंपनी है जिसका विफल होना, इस साल का सबसे बड़ा और 1980 के दशक के बाद से बचत और ऋण संकट है ....
मूल समाचार
Nervous customers of IndyMac Bank today lined up at branches in Pasadena and elsewhere, anxious to withdraw their money from the failed institution that was seized by federal regulators late last week.
Read more
Subscribe to:
Posts (Atom)