कुछ और भी search करें

Monday, October 20, 2008

ब्रिटेन में मोबाइल फोन खरीदने के लिए पहचान पत्र जरूरी

ब्रिटेन में मोबाइल फोन खरीदने के इच्छुक लोगों को पहले अपनी पहचान स्थापित करनी होगी और उसके लिए दुकानदार के समक्ष अपना पासपोर्ट या पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सरकारी अधिकारी ब्रिटेन में मोबाइल खरीदने वाले लोगों की व्यक्तिगत सूचनाओं के बारे में एक रजिस्टर रखने की एक योजना पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस संबंध में वोडाफोन और अन्य सेवा प्रदाताओं से बातचीत कर रही है।

इस कदम के तहत ब्रिटेन के लगभग चार करोड़ प्री-पेड मोबाइल फोन धारकों की निगरानी करने का लक्ष्य है। वर्तमान में ब्रिटेन में प्री-पेड मोबाइल धारक अपने नाम पता और क्रेडिट कार्ड की विस्तृत जानकारी दिए बिना एक मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। बहरहाल निजता की सुरक्षा के हिमायती लोग सरकार के इस नए कदम को दूसरों पर नजर रखने वाले समाज स्थापित करने के रूप में देख रहे हैं।

मूल समाचार

The ब्रिटिश गवर्नमेंट is pushing plans to make it compulsory for anyone purchasing a mobile phone to register on a grand database which, they say, will help them keep a close eye on criminals and terrorists and will include presenting a proof of identity prior to the purchase.

... such plans could easily be scuppered by criminals who could easily just steal mobile phones (like they do with cars) in order to plan their acts...

Read more ...

Wednesday, October 15, 2008

ब्रिटेन में हर पांच मिनट में एक नागरिक या व्यवसाय दिवालिया हो रहा

ब्रिटेन में हर पांच मिनट में एक नागरिक या व्यवसाय दिवालिया हो रहा है। यह दावा एक संगठन ने किया है, जिसका कहना है कि 104 परिसंपत्तियों पर हर दिन मालिकाना हक बदल रहा है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रेडिट एक्शन ने दावा किया है कि पिछले साल में मदद के लिए ऋण चाहने वाले लोगों की संख्या में एक तिहाई से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 104 परिसंपत्तियों पर मालिकाना हक हर दिन बदल रहा है और औसतन हर परिवार पर 9500 पाउंड का कर्ज है। कैपिटल इकोनामिक्स के प्रबंध निदेशक रोजर बूतल के मुताबिक वास्तव में आसान ऋण का दौर खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय परिदृश्य फिर कभी ऐसा नहीं होगा। हम उन घटनाओं के दौर से गुजर रहे हैं जो 1920-30 की महान मंदी के कारण बने थे। विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश लोग को यह नहीं मालूम है कि वे कितने कर्ज में हैं। जिन लोगों को यह पता है वे समस्याओं में घिरे हैं। सिटिजन एडवाइस के एलेक्स मैक डेरमोट ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो सलाह लीजिए। कई तरीके हैं जिनसे हम आपकी मदद कर सकते हैं।

Tuesday, October 14, 2008

अमेरिका में भी नंबर बढ़वाने के एवज में शारीरिक सम्बन्ध बनाने की मांग

हमारे भारत देश में आए दिन कोई ना कोई स्कैंडल सामने आ ही जाता है कि कैसे कोई शिक्षक अपनी छात्रायों का यौन शोषण करते हैं, नंबर बढ़वाने का लालच देकर। यहाँ अमेरिका में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक शिक्षक द्वारा नंबर बढ़वाने के एवज में शारीरिक सम्बन्ध बनाने की मांग की गयी, जिसके चलते उसे सजा सुनायी गयी है।

मूल समाचार यहाँ पढ़ा जा सकता है।

Indictments made public today reveal specific, detailed allegations against a former Jim Ned teacher accused of having inappropriate relationships with students.

According to the indictments, Tierce allegedly:

-- Requested that one of the students "come to his residence when no one else was present."
-- Told another of the students that he "always wanted to be with a black girl" and asked "what she would be willing to do for a better grade."
-- Told a third student that "she could flash him and let him touch her boobs or she could give him oral sex."

Read more

Sunday, October 12, 2008

जनरल मोटर्स व फोर्ड की भी हालात पतली

‘जनरल मोटर्स’ और ‘फोर्ड’ जैसी वाहन बनाने वाली बड़ी-बड़ी अमेरिकी कंपनियों की हालत दिनोंदिन पतली होती जा रही है। विशेषज्ञों ने वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के धराशाई होने के बाद अब दूसरी तरह की परेशानी शुरु होने की आशंका जताई है। पिछले वर्ष की मंदी के बाद वाहन बनाने वाली अमेरिकी कंपनियों की मुश्किलें उतरोत्तर बढ़ती ही जा रही हैं। जनरल मोटर्स और फोर्ड को अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है। अब ये कंपनियां ढ़लान पर हैं। मौजूदा वित्तीय संकट की वजह से ऋण के भरोसे चलने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियों के कोष में कटौती हो चुकी है। वाहन बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में सामान्य से ज्यादा गिरावट के कारण शेयर बाजार भी लड़खड़ा गए हैं।

वाहन बनाने वाली अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी जनरल मोटर्स और इसी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी फोर्ड का नुकसान घीरे-धीरे खतरनाक स्तर तक जा पहंुचा है। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो इनकी हालत भी लेहमैन ब्रदर्स जैसी हो सकती है। गौरतलब है कि ये कंपनियां वित्तीय संकट के पहले से ही रिकार्ड नुकसान झेल रही थीं, इसलिए वित्तीय संकट से इनकी हालत और बुरी हो गई है।

मूल समाचार

DESPERATE US car giants General Motors, Ford and Chrysler are contemplating mergers and a major asset sale to survive the credit crunch.

Battered by plunging sales and high fuel prices, the big three are making decisions which would have been impossible almost five years ago.

General Motors, the number one carmaker, and arch rival Chrysler, ranked third, are in merger talks.

Ford which is the second biggest US car firm, is looking at selling the 30 per cent controlling interest it has in Mazda - its most profitable business arm and ranked fourth on Australia's best selling car list.

GM yesterday was reported to be in preliminary talks with Cerberus Capital Management, the buyout firm that owns Chrysler.

Read more

Friday, October 10, 2008

बैंकों और इन्वेस्टमंट फर्मों का बर्बाद होना जरूरी था

अमेरिकी आर्थिक मंदी का खमियाजा वॉल स्ट्रीट के एक ब्रोकर को भी भुगतना पड़ा। न्यू यॉर्क के नास्डेक स्टॉक एक्सचेंज में ब्रोकर रहे रिस्तो मिशकोव अब बुल्गारिया जाकर संत बन गए हैं। वह अब राजधानी सोफिया के पास स्थित आश्रम में सुबह जल्दी उठकर भैंसें चराते हैं।

डिजाइनर सूट और जूतों की जगह अब वह साधारण कपड़े और सैंडल पहनते हैं। अब वह ब्रदर निकानर के नाम से मशहूर हैं। रिस्तो कहते हैं कि जो लोग अपनी जरूरत से ज्यादा चीजों को जुटाना चाहते हैं, उन्हें अब नसीहत मिलेगी। बैंकों और इन्वेस्टमंट फर्मों का बर्बाद होना जरूरी था क्योंकि वे सब लालची हो गए थे। अगर कोई व्यक्ति अपनी कमाई से ज्यादा कंस्यूम करता है तो इसका मतलब है कि कहीं कोई और भूखा है। वह कहते हैं कि कोई व्यक्ति अच्छा ब्रोकर तो हो सकता है लेकिन यह दुनिया के लिए फायदेमंद नहीं होता।

मूल समाचार

A Wall Street broker has left Manhattan to become a monk in a Bulgarian monastery.

Hristo Mishkov was a broker on the Nasdaq stock exchange in New York until he gave it all up to return to his native Bulgaria, reports the Daily Telegraph. He now wakes at dawn to attend to a herd of cheese-producing buffalo in the 12th century Tsurnogorski monastery, 30 miles west of Sofia.

Read more

Wednesday, October 8, 2008

वित्तीय संकट ने ली अमेरिकी परिवार की जान

यहाँ किसान आत्महत्या करते हैं, शेयर ब्रोकर भी यही राह चुनते हैं। वहाँ भी, अमेरिकी आर्थिक मंदी की चपेट में आए एक करोड़पति अप्रवासी भारतीय ने शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान के बाद छह सदस्यों के अपने पूरे परिवार का सफाया कर दिया, जिनमें उसकी पत्नी, तीन पुत्र और उसकी सास शामिल हैं। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। कभी लंदन के एक उद्यम में एक बार में ही 12 लाख अमेरिकी डालर बनाने वाला कार्तिक राजाराम पोर्टर रांच स्थित घर में अपनी पत्नी सुबाश्री, सास और तीन बेटों के साथ मृत पाया गया।

लास एंजिल्स टाइम्स में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार अधिकारियों का मानना है कि एमबीए की शिक्षा प्राप्त राजाराम ने शेयर बाजार में खुद को हुए नुकसान के चलते अपने साथ अपने परिवार को भी मार दिया। पुलिस ने कहा कि हमें लगता है कि यह घटना पिछले कुछ सप्ताहों से जारी आर्थिक संकट के चलते हुई। 16 सितंबर को बेरोजगार राजाराम ने एक बंदूक खरीदी। उसने दो सुइसाइड नोट एक अंतिम वसीयत और घटना संबंधी एक प त्र लिखा। उसने शनिवार की रात और रविवार की सुबह के बीच किसी समय अपनी पत्नी, तीन बेटों और सास को मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। लास एंजिल्स पुलिस विभाग के उप प्रमुख माइकल मूर के अनुसार पुलिस के नाम लिखे पत्र में राजाराम ने आर्थिक कठिनाइयों के लिए अपनी गतिविधियों को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरे पत्र के ऊपर लिखा है, व्यक्तिगत और गोपनीय जो उसने पारिवारिक मित्रों के लिए लिखा है। तीसरे पत्र में वसीयत और घटना के बारे में लिखा है।

अमेरिका का कैलीफोर्निया मकान मालिकों के वित्तीय संकट से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, लेकिन पुलिस का कहना है कि राजाराम मकान मालिक नहीं था। मूर ने कहा कि सभी लोगों को हैंडगन की गोली लगी जिसे एमबीए की शिक्षा प्राप्त, लेकिन फिलहाल बेरोजगार चल रहे राजाराम ने हाल ही में खरीदा था। मूर ने कहा कि राजाराम को कभी कोई मानसिक बीमारी नहीं रही है। वह अपने वित्तीय मामलों में हुए नुकसान से निराश हो गया था और यही वजह हत्या तथा आत्महत्या का कारण बनी।

Sunday, September 28, 2008

वाचोविया बैंक भी मेरिल लिंच, लेहमन ब्रदर्स व वाशिंगटन म्युचुअल की राह पर

कुछ दिन पूर्व तक दुनिया में सबसे मजबूत मानी जाने वाली अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दीवारें अब खोखली हो चुकी हैं। सब प्राइम संकट के कारण इन मजबूत दीवारों को बनाने वाली अमेरिकी वित्तीय संस्थानों की ईंटे भरभराकर गिर रही हैं। इनमें अब अमेरिका के छठें सबसे बड़े बैंक वाचोविया व मोर्गन स्टैनले का भी नाम शामिल होने वाला है। यह दोनों बैंक मेरिल लिंच, लेहमन ब्रदर्स व वाशिंगटन म्युचुअल की राह चल पड़े हैं।

सब प्राइम संकट के कारण हाल के कुछ दिनों के भीतर शेयरों में आई भीषण गिरावट से वाचोविया ने अपनी बिक्री के लिए खरीदार तलाशना शुरू कर दिया है। इस संबंध में उसकी अमेरिका के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान सिटी ग्रुप से प्रारंभिक दौर की बातचीत भी हुई है। सब प्राइम संकट का सबसे पहला शिकार सिटीग्रुप ही बना था। कुछ परिसंपत्तियों की बिक्री कर इसने अपनी माली हालत थोड़ी सुधार ली है।

अमेरिका के अन्य बैंक मोर्गन स्टैनले भी ऐसी ही स्थितियों से गुजर रहा है। लेहमन के ढहने से सहमे निवेशक मोर्गन से भी दूर भाग रहे हैं। इससे इसके भी दीवालिया होने की राह पर चल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

Wachovia Corp. has entered into preliminary talks with a handful of possible buyers people familiar with the company told the Wall Street Journal. The company is the latest in a parade of banks to look for safety in the arms of a suitor amid concerns that the weak economy is pushing them deeper into peril. Washington Mutual Inc.'s late-Thursday failure rattled the shares of other troubled banks, and shares in Wachovia fell 27 percent on Friday as investors fretted about its massive mortgage portfolio.

Investors are growing concerned that a host of banks nationwide, both large and small, could come under fresh pressure to either raise more capital or else find someone willing to buy them.

Wachovia is talking to potential buyers including Wells Fargo & Co., Banco Santander of Spain and Citigroup, people familiar with the situation told the Wall Street Journal. Wachovia officials don't believe they need to rush into a deal, and the bank isn't feeling immediate pressure on its financial condition, people familiar with the company said.