कुछ और भी search करें

Monday, July 28, 2008

अमेरिका में 2 और बैंक बिक गए

अमेरिकी रेगुलेटर ने 2 बैंकों को खराब वित्तीय हालत की वजह से बेच दिया है । इन बैंकों को म्यूचुअल ऑफ ओमाहा बैंक को बेच दिया गया है। अमेरिका में इस साल अब तक 7 बैंक बिक चुके हैं। घर कर्ज के वापस न आने, मकानों की कीमत गिरने और नकदी की कमी की वजह से अमेरिका के बैंक बुरे हाल में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि कई और बैंकों की स्थिति खराब है और वो भी डूब सकते हैं।

हालांकि, जिन बैंकों को शुक्रवार को बेचा गया वे छोटे बैंक हैं। फर्स्ट नैशनल बैंक और फर्स्ट हेरिटेज बैंक की इनकी कुल मिलाकर 28 ब्रांच हैं। फर्स्ट नैशनल की कुल संपत्ति 3.4 अरब डॉलर है जबकि उसके पास जमा रकम 3 अरब डॉलर है। जबकि फर्स्ट हेरिटेज की संपत्ति और जमा रकम इससे भी कम है। अमेरिकी रेगुलेटर की नजर इस समय देश के कई और बैंकों पर है।

मूल समाचार

The 28 branches of 1st National Bank of Nevada and First Heritage Bank, operating in Nevada, Arizona and California, were closed Friday by federal regulators. ... the banks, owned by Scottsdale, Ariz.-based First National Bank Holding Co., were scheduled to reopen on Monday as Mutual of Omaha Bank branches, the Federal Deposit Insurance Corp. said.

As of June 30, the closed banks had total assets of $3.6 billion. That's down from $4.1 billion six months earlier. Most of the assets are in 1st National while First Heritage accounts for $254 million.

Read more

Sunday, July 27, 2008

19 करोड़ गरीब हैं, 7 करोड़ बहुत गरीब: डेढ़ करोड़ और गरीब होने को तैयार

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि दुनिया भर में जारी आर्थिक संकट के झटके से अकेले उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग गरीबी के रसातल में चले जाएंगे। UN Economic Commission for Latin America and the Caribbean (ECLAC) की कार्यकारी सचिव एलिसिया बारसेना ने कहा कि इस क्षेत्र में अब भी 19 करोड़ गरीब लोग हैं जिनमें से सात करोड़ बहुत ही गरीब हैं। बारसेना ने आगाह किया कि 2007 के मध्य से शुरू हुई वैश्विक आर्थिक मंदी के चलते एक करोड़ 60 लाख लोग अत्यंत गरीबी में जाने के लिए बाध्य हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एक करोड़ 60 लाख लोगों को अत्यंत गरीबी की तरफ ढकेलने वाली इस प्रक्रिया के लिए मुख्य रूप से आय में आई गिरावट, निर्यात वृद्धि की रफ्तार में आ रही सुस्ती और विनिर्माण निर्यात के निम्न मूल्य जिम्मेदार हैं।

अमेरिका में गरीबी का मानचित्र

Top United Nations experts on Latin America and the Caribbean have warned that global economic shocks could throw some 16 million people of the Americas into extreme poverty, threatening important gains toward achieving the Millennium Development Goals (MDGs) in the region.

Read more

Map of Poverty in USA


पेमंट और बोनस पर खतरा

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में धीमी रफ्तार की वजह से Wall Street पर पेमंट और बोनस में गिरावट के संकेत हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि, यहां बड़ी कंपनियां, तनख्वाह औरबोनस लाभ में इस साल 18 अरब डॉलर की कटौती कर सकती हैं। विश्लेषकों का कहना है कि पेमंट और बेनिफिट्स में 18 अरब डॉलर से ज़्यादा की कटौती साल भर के लिए है। पेरोल में भी कटौती जारी है। लेकिन इसका पूरा असर साल के अंत तक ही पता चलेगा, कंपनियां कर्मचारियों के बोनस में 10 अरब डॉलर या उससे ज़्यादा की कमी करेंगी। बोनस में यह कमी 2001 के बाद से सबसे ज़्यादा होगी।

पेमंट में कमी का असर स्थानीय और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। पेमंट में कटौती का मतलब कर योग्य आय में 10 अरब डॉलर की कमी। इस कटौती की वजह से अपार्टमंट, फर्नीचर, कार, कपड़ों और सेवाओं में कई अरब डॉलर कम खर्च होंगे। गौरतलब है कि कई बैंकरों और ट्रेडर्स के लिए बोनस उनकी आय का तीन-चौथाई तक होता है। लेकिन वॉल स्ट्रीट की लाइफस्टाइल में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है।

न्यू यॉर्क की सातवीं सबसे बड़ी फाइनैंशल कंपनी बर्न स्टर्न्स मार्च में लगभग असफल हो गई थी, जब उसे जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी ने खरीद लिया था। यह साफ हो चुका है कि जिन कर्मचारियों की नौकरियां इस दौरान बच गई हैं, इस साल उनकी आमदनी पिछले साल की तुलना में कम रहेगी। सात बड़ी फाइनैंशल कंपनियों में से छह का कंपनसेशन साल की पहली छमाही में 9।5 अरब डॉलर तक कम हो गया हैं। इन कंपनियों में जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टैनली, मेरिल लिंच और लीमैन ब्रदर्स शामिल हैं।

Monday, July 21, 2008

हमारी महंगाई भी कोई महंगाई है लल्लू?

बढ़ती महंगाई से निजात पाने के लिए जिंबाब्वे का केंद्रीय बैंक सोमवार को १०० अरब डालर का नोट जारी करने जा रहा है। वर्तमान में यहां ५० अरब डॉलर का सबसे बड़ा नोट प्रचलन में है। जिंबाब्बे की मुद्रा भी डॉलर है। सरकारी तौर पर यहां के ३० हजार डॉलर एक अमेरिकी डॉलर के बराबर होते हैं। वैसे एक अमेरिकी डालर लेने के लिए यहां के निवासियों को अपने ८० करोड़ डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।

कभी समृद्ध अर्थंव्यवस्थाऒं में गिने जाने वाला अफ्रीकी देश जिंबाब्वे की हालत बीते कुछ सालों से बेहद खराब है। इसके चलते यहां मांस, मक्का, ईधन और अन्य आवश्यक वस्तुऒं की भारी किल्लत है। मुद्रास्फीति की दर यहां २२ लाख फीसदी के ऊपर पहुंच चुकी है। जिंबाब्वे की सेंट्रल बैंक के गवर्नर गिडेन गोनो ने बताया कि इसको देखते हुए १०० अरब डालर का नोट जारी किया जा रहा है। इस नोट के जारी होने से यहां के निवासियों को साधारण खरीदारी के लिए नोटों की गडि्डयां ले जाने के झंझट से निजात मिलेगी। सही मायनों में आसमान पर पहुंची महंगाई के कारण जिंबाब्वे के निवासियों को साधारण टैक्सी के किराए के रूप में भी लाखों डालर का भुगतान करना पड़ता है। इसके लिए वह बैग में नोटों की गडि्डयां भरकर ले जाते हैं।

गोनो ने बताया कि वह बैंकों से रकम निकासी की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल इसके लिए १०० अरब डालर की सीमा निर्धारित है। इसके जरिए केवल एक शहर के भीतर बस से दो बार यात्रा की जा सकती है अथवा दो पाव रोटी खरीदी जा सकती हैं। इतनी बड़ी रकम जेब में डालकर बाजारों में घूमने के बदले में जरूरी नहीं कि पाव रोटी मिल ही जाए। खाने-पीने के सामान ढूंढने में काफी वक्त जाया करने वाले जिंबाब्वेवासी धन की निकासी के लिए बैंकों के बाहर भी घंटों कतारबद्ध देखे जा सकते हैं।

इस पोस्ट के लिखे जाते समय १०० अरब जिम्बाब्वे डॉलर की कीमत भारतीय रूपयों में 228.79 रूपये थी।
इस सम्बन्ध में जिम्बाब्वे रिज़र्व बैंक गवर्नर का घोषणापत्र देखिये।

Saturday, July 19, 2008

सैन्य जानकारियों से भरे 700 लैपटॉप चोरी

ब्रिटेन में अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि सैकड़ों लैपटॉप में रखी गई गोपनीय जानकारियां लापता हैं। इसके अलावा अनेक मेमोरी स्टिक भी चोरी हो गई या वे लापता हैं। `डेली टेलीग्राफ' की खबर के अनुसार ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि पिछले चार वर्षों के दौरान उसके 700 से अधिक लैपटाप लापता हुए हैं या चुरा लिए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 22 मेमोरी स्टिक या तो चुरा लिए गए अथवा लापता हो गए।

ब्रिटिश सांसद सारा टीथर ने कहा कि ऐसा लगता है कि संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के मामले में इस सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह जानकारी बेहद डराने वाली है कि रक्षा मंत्रालय की गोपनीय जानकारियों को चुराया जा सकता है या वे खो सकती हैं। ब्रिटिश दैनिक ने कहा कि इस साल की शुरूआत में रक्षा मंत्रालय की सुरक्षा प्रणालियों की एक स्वतंत्र समीक्षा में चेतावनी दी गई थी कि युवा अधिकारियों की पीढ़ी ने शीत युद्ध से मिले सबक नहीं सीखे हैं और वे संवेदनशील आंकड़ों के मामले में लापरवाह हैं। रक्षा मंत्रालय ने संसद को सूचित किया है कि 2004 के बाद से विभाग की 131 मेमोरी स्टिक या तो चोरी छिपे ले जाई गई हैं या वे लापता हैं। इस साल गायब हुए ऐसे 26 छोटे उपकरणों में से तीन में ऐसी सूचनाएं थी जिन्हें गोपनीय करार दिया गया था। इसके अलावा 19 अन्य में प्रतिबंधित आंकड़े थे।

कन्जर्वेटिव पार्टी के छाया रक्षा मंत्री लियाम फाक्स ने कहा कि गोपनीय सूचनाऒं की सुरक्षा में अक्षमता का यह एक और उदाहरण है। जिस तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा में ढिलाई बरती जा रही है उसे माफ नहीं किया जा सकता।

Tuesday, July 15, 2008

बंद हुए बैंक के बाहर, पैसा निकालने हैरान-परेशान लोगों की लाइन लगी

सैकड़ों चिंतित ग्राहकों की कतारें, नियामकों द्वारा बंद किए गए बैंक की शाखायों के बाहर देखी गयीं ... अपने जीवन की दो तिहाई बचत, 171000 डॉलर, खो देने वाले हैरान सेवानिवृत्त शिक्षक चार्ल्स ने कहा ... 'मैं नहीं सोचता था कि कुछ ऐसा भी होगा होगा ...' परेशान ग्लेनडेल निवासी रॉबर्ट क्लार्क ने कहा 'मेरे इस बैंक में 360000 डॉलर थे ... मुझे इस बैंक द्वारा गुमराह किया गया ...'

IndyMac अमेरिका की पाँचवीं बैंकिंग कंपनी है जिसका विफल होना, इस साल का सबसे बड़ा और 1980 के दशक के बाद से बचत और ऋण संकट है .
...

मूल समाचार

Nervous customers of IndyMac Bank today lined up at branches in Pasadena and elsewhere, anxious to withdraw their money from the failed institution that was seized by federal regulators late last week.

Read more

Sunday, July 13, 2008

बिजली गिरने से 5 युवा म्रृत, पिछले साल 45 थे

एक सप्ताह से भी कम समय में 5 युवा, आकाशीय बिजली गिरने से मारे गए हैं ... अमेरिका में पिछले साल 45 मौतें हुयी थीं और इस साल अब तक 16 जानें जा चुकी हैं ...

गूगल पर और भी ...

Five young lives have been ended by lightning in less than a week, a deadly reminder of one of summer's leading hazards.

The United States rang up 45 lightning deaths last year and there have been 16 so far this year.

But why so many young people in a few days? "I don't have an answer for that," Jensenius said, "It's all very sad."

Read more from Google